{"_id":"59a6a18e4f1c1b52738b46db","slug":"lockheed-martin-offers-f-16-fighter-jets-production-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेक-इन-इंडिया' का जादू, लॉकहीड मार्टिन ने दिया भारत में F-16 लड़ाकू विमान बनाने का ऑफर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'मेक-इन-इंडिया' का जादू, लॉकहीड मार्टिन ने दिया भारत में F-16 लड़ाकू विमान बनाने का ऑफर
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Wed, 30 Aug 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने एफ-16 फाइटर प्लेन और जेट्स के निर्माण के लिए भारत में मैन्युफैक्चरिंग की पेशकश की है। सेना से जुड़े एक उच्च अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा दिग्गज लॉकहीड और स्वीडन की साब भारतीय सेना के लिए 100 एकल इंजन जेट विमानों से लैस करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक-इन-इंडिया' योजना के तहत ही इन्हें भारत में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें- चौथी पीढ़ी का सबसे खतरनाक जेट बनाएगा भारत, मिग-35 बेचने के लिए बेताब है रूस
विज्ञापन
एफ-16 के व्यवसाय का नेतृत्व करने वाले रान्डेल एल हॉवर्ड ने कहा कि लॉकहीड भारत को एकमात्र एफ-16 उत्पादन केंद्र बनाने की पेशकश कर रहा है, इस उत्पादन केंद्र से न सिर्फ भारत के लिए बल्कि अन्य देशों के लिए भी प्लेन का निर्माण होगा।
बता दें कि लॉकहीड टेक्सस में अपने प्रोडक्शन केंद्र को बंद कर रही है। ऐसे में कंपनी भारत को एक अच्छे प्रोडक्शन केंद्र के रूप में देख रही है। इसके लिए भारत की तरफ से जल्द ही दोनो कंपनियों (लॉकहीड और साब) में आवदेन किया जा सकता है और तमाम औपचारकिताओं पर बात की जा सकती है।