{"_id":"5f391ff98ebc3e3cdd24d892","slug":"lockdown-will-be-removed-in-maharashtra-in-a-phased-manner-says-chief-minister-uddhav-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाकी राज्यों की तरह जल्दबाजी नहीं करेंगे, महाराष्ट्र में चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा लॉकडाउन: उद्धव ठाकरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाकी राज्यों की तरह जल्दबाजी नहीं करेंगे, महाराष्ट्र में चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा लॉकडाउन: उद्धव ठाकरे
Sun, 16 Aug 2020 05:31 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 16 Aug 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी बरकरार है और वे नहीं चाहते हैं कि राज्य में खतरनाक संक्रमण की दूसरी लहर फैले।
विज्ञापन
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले महीने राज्य में लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया था। अगर प्रदेश में मौजूदा हालात की बात करें तो आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार तक यहां कोरोना के 5,84,754 मामले हो गए थे और 19,749 लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान काम करने वाली डॉक्टरों की एक टास्क फोर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि लॉकडाउन को कैसे हटाया जाए। उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने जल्दबाजी में लॉकडाउन हटाया, उन्हें फिर से इसे लागू करना पड़ा। मैं राज्य में कोरोना वायरस की दूसरी लहर नहीं चाहता।'
विज्ञापन
ठाकरे ने कहा, 'राज्य सरकार की 'मिशन स्टार्ट अगेन' पहल को चरण-दर-चरण कार्यान्वित किया जा रहा है। 'वायरस का पीछा' अभियान रुकना नहीं चाहिए क्योंकि वायरस का खतरा अभी भी बना हुआ है और राज्य में मानसून अभी भी सक्रिय है। हमें बारिश से जुड़ी बीमारियों के बारे में भी सावधान रहना होगा।