{"_id":"5eabc1018ebc3e90aa5f6b62","slug":"lockdown-special-train-leave-from-telangana-taking-migrant-workers-to-jharkhand-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Lockdown: प्रवासी मजदूरों की घर वापसी शुरू, तेलंगाना से झारखंड के लिए विशेष ट्रेन रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus Lockdown: प्रवासी मजदूरों की घर वापसी शुरू, तेलंगाना से झारखंड के लिए विशेष ट्रेन रवाना
Fri, 01 May 2020 01:33 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 01 May 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई विशेष ट्रेन
- फोटो : ANI
लॉकडाउन की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लाखों प्रवासी मजदूरों को लेकर राहत भरी खबर आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकारें अपने राज्य के मजदूरों को वापस लाने में जुट गई हैं। तेलंगाना के लिंगमपल्ली में फंसे मजदूरों को लाने के लिए एक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है जो आज रात को झारखंड पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से रेलवे ने पहली बार तेलंगाना के लिंगमपल्ली में फंसे 1,200 प्रवासियों को झारखंड के हटिया तक ले जाने के लिए विशेष ट्रेन चलाई। आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने बताया, '24 बोगियों वाली यह ट्रेन शुक्रवार सुबह चार बजकर 50 मिनट पर रवाना हुई।' उन्होंने बताया कि यह प्रवासियों के लिए अब तक चलने वाली पहली ट्रेन है। संयोग से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
A one-off special train was run earlier today from Lingampalli (Hyderabad) to Hatia (Jharkhand) on request of the Telangana Government & as per the directions of Union Railway Ministry. #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/vVsN6hN4Vx
— ANI (@ANI) May 1, 2020
इस विशेष ट्रेन के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि देश के कई राज्यों से प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेजा जाएगा। फिलहाल मजदूरों के लिए ट्रेन चलाने का फैसला नहीं हुआ है लेकिन रेल मंत्रालय का कहना है कि इसे राज्य सरकार की अपील पर चलाया गया है। जिसमें सभी तरह के नियमों का पालन किया गया है।
ये अकेली ऐसी ट्रेन है जिसे चलाया गया है। राज्य सरकार और रेल मंत्रालय के निर्देश के बाद आगे किसी ट्रेन को चलाने पर फैसला लिया जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मजदूरों की वापसी के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की थी।