फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown, Nitrogen reduced by 40 percent in Delhi air

लॉकडाउन: दिल्ली की हवा में 40 फीसदी घटा नाइट्रोजन

Thu, 03 Jun 2021 07:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Jun 2021 07:31 AM IST
सार

भारतीय-ब्रिटिश विश्वविद्यालयों के साझा शोध में दावा, पूरे देश की वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार 

विज्ञापन
Lockdown, Nitrogen reduced by 40 percent in Delhi air
दिल्ली की हवा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय और ब्रिटिश शोधकर्ताओं के एक साझा अध्ययन के मुताबिक, कोरोना महामारी के कारण भारत में पिछले साल लगाए गए पहले लॉकडाउन के कारण प्रमुख महानगरों समेत समूचे देश की वायु गुणवत्ता में जबर्दस्त सुधार हुआ था। 

विज्ञापन


इस शोध के नतीजे बताते हैं कि अकेले राजधानी दिल्ली की हवा में इस दौरान नाइट्रोजन की मात्रा में 40% तक की कमी आई। यही नहीं पाबंदियों के असर से धरती की सतह को तापमान में भी कमी देखी गई। 
विज्ञापन


एन्वयारनमेंटल रिसर्च शोध पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के मुताबिक, इससे पता चलता है कि व्यापक पैमाने पर लागू नीतियों को लागू करने से पर्यावरण संबंधी लाभ हासिल किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले लॉकडाउन में पाबंदियों के नतीजे में औद्योगिक गतिविधियों और सड़क हवाई यातायात में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। इस अध्ययन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद के मार्च-मई 2020 में मिले आंकड़ों की महामारी से पहले के वर्षों के आंकड़ों से तुलना की गई। 

पता चला कि मुख्यतः वाहनों के ईंधन से निकलने वाली नाइट्रोजन की मात्रा में पूरे देश में 12 फीसदी और इन छह शहरों में कुल मिलाकर 31.5 फीसदी कमी दर्ज की गई।

अकेले दिल्ली में यह गिरावट 40 फीसदी रही । झारखंड के केंद्रीय विश्वविद्यालय और ब्रिटेन के साउथम्पटन विश्वविद्यालय के इन शोधकर्ताओं का कहना है कि अकेले भारत में ही खराब वायु गुणवत्ता के कारण हर साल 16,000 अकाल मौतें होती हैं। 

धरती का तापमान 2 डिग्री से. तक घटा 
अनुसंधान में पाया कि 2015-16 की तुलना में पिछले साल इस अवधि में इन प्रमुख भारतीय शहरों में धरातल का तापमान भी नीचे आया । इस दौरान दिन में धरातल का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस कम हुआ तो रात में धरती 2 डिग्री सेल्सियस तक ठंडी रही। 


अकेले दिल्ली में यह गिरावट 40 फीसदी रही । झारखंड के केंद्रीय विश्वविद्यालय और ब्रिटेन के साउथम्पटन विश्वविद्यालय के इन शोधकर्ताओं का कहना है कि अकेले भारत में ही खराब वायु गुणवत्ता के कारण हर साल 16,000 अकाल मौतें होती हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed