फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown in maharashtra is approaching, state minister Vijay Wadettiwar statement amid huge surge in Covid19 cases

कोरोना का कहर: क्या महाराष्ट्र में फिर लगने वाला है लॉकडाउन? उद्धव सरकार के मंत्री के बयान से अटकलें तेज

Sat, 01 Jan 2022 10:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 01 Jan 2022 10:16 AM IST
सार

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे हैं अब लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन
Lockdown in maharashtra is approaching, state minister Vijay Wadettiwar statement  amid huge surge in Covid19 cases
लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों ने यहां के नागरिकों के साथ-साथ राज्य सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मदद एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने राज्य में बनती गंभीर स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है और राज्य सरकार अब लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर हो सकती है। जनवरी और फरवरी के महीने में हालात और भी बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा हालात बिगड़ने पर लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं है हालांकि इसपर अंतिम निर्णय राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे। बता दें कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रसार के बीच, महाराष्ट्र में अंतिम 11 दिनों से कोरोना संक्रमणों में तेज वृद्धि देखी गई है। इसने राज्य में नए दिशानिर्देश जारी करने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने एहतियातन पहले ही मुंबई में धारा 144 लगा दिया है।

विज्ञापन


स्कूल और मुंबई लोकल पर भी जल्द फैसला: वडेट्टीवार
मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन लगाने के पहले स्कूल और मुंबई लोकल पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं उस स्थिति में लॉकडाउन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू
महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में दिन पर दिन तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 8067 नए केस सामने आए थे। इनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट के भी चार मामले शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को करीब 2700 अधिक केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में भी तेजी से बढ़ रहे मामले
वहीं भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22,775 नए मामले आए, 8,949 रिकवरी हुईं और 406 लोगों की कोरोना से मौत हुई। 

  • कुल मामले: 3,48,61,579
  • सक्रिय मामले: 1,04,781
  • कुल रिकवरी: 3,42,75,312
  • कुल मौतें: 4,81,486
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,45,16,24,150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed