{"_id":"60b3bd2d8ebc3e00b20ef47c","slug":"lockdown-in-maharashtra-extended-for-15th-june-government-releases-new-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : महाराष्ट्र में 15 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन, सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : महाराष्ट्र में 15 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन, सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश
Sun, 30 May 2021 09:58 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 30 May 2021 09:58 PM IST
सार
सीएम उद्धव ठाकरे ने आज महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ जिलों में संक्रमण दर अभी भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते 15 दिनों के लिए पाबंदियों को और बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने रविवार को 15 जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। लॉकडाउन बढ़ाने के साथ सरकार ने नए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत राज्य में आवश्यक सेवाओं की आवाजाही की पहले की तरह ही इजाजत होगी। हालांकि जरूरी सामानों से जुड़े दुकान जो अभी सुबह 7 बजे 11 बजे तक खोले जा रहे हैं, उन्हें 1 जून से 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। कोरोना नियमों का पालन करते हुए ई-कॉमर्स कंपनियां आवश्यक और गैर-जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी कर सकती हैं। दोपहर के तीन बजे के बाद केवल मेडिकल और आपात सेवाओं के आवाजाही की अनुमति होगी।
विज्ञापन
लॉकडाउन लगाने को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के रोजाना आने वाले मामलों में कमी आई है लेकिन अब भी यह पिछले साल सामने आए सबसे अधिक मामलों के करीब है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि राज्य में लागू लॉकडाउन जैसी मौजूदा पाबंदी एक जून के बाद भी 15 दिनों के लिए बढ़ाई जाएगी। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कई छूट दी जा सकती है।
विज्ञापन
ठाकरे ने कहा कि मरीजों की संख्या में कमी के बावजूद हम पिछले साल के चरम के करीब हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ‘माझा डॉक्टर’ पहल फैमिली डॉक्टरों तक पहुंचने में मदद करेगी ताकि बिना लक्षण वाले मरीजों में अधिक दवा सेवन की प्रवृत्ति और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति उत्पन्न होने से बचा जा सके।
विज्ञापन
ठाकरे ने कहा पिछले साल के मुकाबले इस साल कोविड-19 वायरस के प्रकार में अंतर है। यह अब अधिक संक्रामक है,तेजी से फैल रहा है और मरीजों के ठीक होने में लंबा समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे सामने एक और राक्षक फंगस है जिसका मुकाबला करना है। राज्य में म्यूकोरमाइकोसिस के 3000 मामले हैं। कोरोना वायरस कार्य बल इस पर नजर रख रहा है।
उद्धव ने कहा कि महाराष्ट्र में ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता 12,500 मीट्रिक टन थी जिसे बढ़ाकर 13,000 मीट्रिक टन किया गया लेकिन दैनिक जरूरत 17,000 मीट्रिक टन तक पहुंच गई।