फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lockdown first special train for migrant workers will leave from delhi for madhya pradesh today

1200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर रात आठ बजे रवाना होगी दिल्ली से पहली विशेष ट्रेन

Thu, 07 May 2020 10:19 AM IST
Sneha Baluni पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 07 May 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
lockdown first special train for migrant workers will leave from delhi for madhya pradesh today
प्रवासी मजदूरों के लिए दिल्ली से रवाना होगी विशेष ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की वजह से लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय राजधानी से पहली विशेष ट्रेन करीब 1,200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर गुरुवार रात आठ बजे उनके गृह राज्य मध्यप्रदेश रवाना होगी। ये श्रमिक बंद की वजह से यहां फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया, 'दिल्ली के आश्रय गृहों में रह रहे मध्य प्रदेश के करीब 1,200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर यह ट्रेन उनके गृह राज्य रवाना होगी।' अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में फंसे बिहार और उत्तर प्रदेश के वैसे प्रवासी श्रमिक जो अपने घर लौटने की इच्छा रखते हैं, उन्हें गृह राज्य भेजने के लिए दिल्ली सरकार इन दोनों राज्यों की सरकार से भी बातचीत कर रही है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के लिए विशेष ट्रेन रात आठ बजे रवाना होगी। अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश जा रहे प्रवासी श्रमिकों की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में करीब 10,000 प्रवासी श्रमिक सरकार द्वारा बनाए गए आश्रय स्थलों में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को उनके राज्य तक आवाजाही की सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्य सचिव (सामाजिक कार्यकर्ता) पी के गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'वैसे प्रवासी श्रमिक जो अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं, उन्हें भेजा जाएगा। हम बिहार और उत्तर प्रदेश के सरकारों से इस संबंध में बातचीत कर रहे हैं।'


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए मार्च में देशव्यापी बंद की घोषणा की थी जिसके बाद हजारों प्रवासी श्रमिक अपने गृह राज्य पैदल और कई अन्य माध्यमों से जाने लगे थे। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें रोका और अस्थायी शिविरों में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed