{"_id":"5eb4f96c8ebc3e90a1758392","slug":"lockdown-3-0-maharashtra-seals-borders-with-neighbouring-states-to-curb-liquor-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र से पड़ोसी राज्यों में शराब तस्करी का डर, एहतियातन सीमाएं की गई सील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र से पड़ोसी राज्यों में शराब तस्करी का डर, एहतियातन सीमाएं की गई सील
Fri, 08 May 2020 11:47 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 08 May 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
शराब तस्करी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी रोकने की कवायद में महाराष्ट्र ने उनके साथ अपनी सीमाओं को सील कर दिया है और 12 जांच चौकियों पर पर्याप्त कर्मियों को तैनात किया है। आबकारी विभाग ने यह कदम कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाई पाबंदियों में ढील देने के बाद उठाया है जिसमें शराब की दुकानों को फिर से खोलना शामिल है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र में शराब की मांग बढ़ने पर राज्यों में संगठित गिरोहों द्वारा शराब की तस्करी की आशंका है। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए आबकारी विभाग ने पड़ोसी राज्यों के साथ लगती सीमाओं पर स्थित जिलों में उड़न दस्तों और सतर्कता टीमों को तैनात किया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि इस अवधि के दौरान तस्करी से बचने के लिए हमने 12 जांच चौकियों पर चौकसी बढ़ा दी है और आसपास के राज्यों के साथ सीमाओं को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि इससे शराब की तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से अब तक शराब की अवैध आपूर्ति के कम से कम 4,829 मामले दर्ज किए गए और 438 वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा ऐसे मामलों में कम से कम 2,104 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बंद के बाद से 12.63 करोड़ रुपये की शराब तथा अन्य सामग्री जब्त की गई है।
उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग ने एक नियंत्रण कक्ष बनाया है जहां लोग शराब के अवैध निर्माण या बिक्री के संबंध में सूचना मुहैया करा सकते हैं।