{"_id":"5f658f277058b331b7368db1","slug":"local-train-coach-derails-near-mumbai-at-atgoan-station-no-passenger-hurt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: पटरी से उतरा लोकल ट्रेन का डिब्बा, किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: पटरी से उतरा लोकल ट्रेन का डिब्बा, किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं
Sat, 19 Sep 2020 03:32 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 19 Sep 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
मुंबई लोकल ट्रेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से 95 किलोमीटर दूर अटगांव स्टेशन के पास लोकल ट्रेन का एच डिब्बा पटरी से उतर गया। शनिवार सुबह से हादसा हुआ, हालांकि इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अटगांव स्टेशन महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पास पड़ता है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, ये ट्रेन कसारा स्टेशन जा रही थी। सेंट्रल रेलवे के मुख्य पीआरओ शिवाजी सुतर ने बताया कि सुबह सात बजकर 28 मिनट पर लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, ये हादसा अटगांव स्टेशन के पास हुआ। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
जोनल रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन के बीच में लगा फर्स्ट क्लास कोच था, जब हादसा हुआ तो उस समय कोच में ज्यादा यात्री सफर नहीं कर रहे थे। मौजूदा समय में मुंबई की लोकल ट्रेन में जरूरी और इमरजेंसी सेवाओं का स्टाफ ही सफर कर रहा है। इस घटना से कल्याण-कसारा वाले मार्ग पर आवाजाही बाधित हुई।
विज्ञापन