{"_id":"5f6c753d6ffb13570b1b47d7","slug":"local-lockdown-and-micro-containment-zone-here-is-all-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unlock 4: क्या है स्थानीय लॉकडाउन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन, आसान शब्दों में समझिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Unlock 4: क्या है स्थानीय लॉकडाउन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन, आसान शब्दों में समझिए
Thu, 24 Sep 2020 04:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 24 Sep 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत इस समय अनलॉक के चौथे चरण में है। फिर भी एहतियात के तौर पर कई स्थानों पर स्थानीय लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में स्थानीय लॉकडाउन के प्रभाव का आकलन करने को कहा था। वहीं, एक शब्द जो आज कल चर्चा में है वह है माइक्रो कंटेनमेंट जोन। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये स्थानीय लॉकडाउन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन क्या हैं और पहले से कितने अलग हैं।
विज्ञापन
क्या होता है स्थानीय लॉडाउन
स्थानीय लॉकडाउन सप्ताह में एक या दो दिन के लिए लगाए जाने वाले प्रतिबंध हैं जिसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी आर्थिक गतिविधियों पर रोक रहती है। उदाहरण के तौर पर पश्चिम बंगाल में अनलॉक के तीसरे चरण के दौरान ऐसा ही लॉकडाउन लगाया गया था। उत्तर प्रदेश में भी सप्ताहांत पर दो दिन (शनिवार और रविवार) के लिए लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे बाद में एक दिन का कर दिया गया था। हालांकि, अब इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
आर्थिक गतिविधियों के रफ्तार पकड़ने से सितंबर की शुरुआत से अधिकतर राज्यों ने स्थानीय लॉकडाउन समाप्त कर दिया है। हालांकि, मुंबई, नोएडा जैसे शहरों में धारा 144 लागू है। इसके तहत एक स्थान पर चार या ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहता है। हाल ही में छत्तीसगढ़ ने 10 जिलों में लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। अनलॉक के चौथे चरण में गृह मंत्रालय ने साफ कहा है कि राज्य बिना केंद्र सरकार से विचार-विमर्श किए स्थानीय प्रतिबंध नहीं लगा सकेंगे।
विज्ञापन
माइक्रो कंटेनमेंट जोन क्या हैं
माइक्रो कंटेनमेंट जोन उस इलाके को कहते हैं जहां हाल ही में कोविड-19 संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं। माइक्रो कंटेनमेंट जोन एक इमारत भी हो सकती है। ऐसे स्थान की पहचान करना और पूरे इलाके के स्थान पर उसी को आइसोलेट करने से आर्थिक गतिविधियों पर भी प्रभाव नहीं पड़ता है। पूर्व में बनाए जाने वाले बड़े कंटेनमेंट जोन के साथ यह समस्या थी कि इससे पूरे क्षेत्र की गतिविधियां ठप पड़ जाती थीं। माइक्रों कंटेनमेंट जोन में ऐसा नहीं होता है।