फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KC Tyagi attacks on chirag paswab says, We do not consider LJP as part of NDA

चिराग पासवान पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, लोजपा को हम एनडीए का हिस्सा नहीं मानते

Sat, 30 Jan 2021 04:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 30 Jan 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
KC Tyagi attacks on chirag paswab says, We do not consider LJP as part of NDA
चिराग पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान को बजट को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एनडीए) के एजेंडे पर चर्चा के लिए शनिवार को होने वाली सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक में आमंत्रित किया गया है। लेकिन खराब स्वास्थ्य की वजह से वे शामिम नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन


वहीं अब इस आमंत्रण पर जदयू नेता केसी त्यागी ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को राजग का सदस्य नहीं मानते। उन्होंने कहा कि लोजपा ने  बिहार विधानसभा चुनाव में हमारे एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ कार्य किया जिससे हमारे गठबंधन को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि लोजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में राज्य में राजग से अलग होकर अकेले राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी का पासवान को गठबंधन की बैठक के लिए आमंत्रित करना महत्व रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोजपा बिहार चुनाव में केवल एक सीट जीत पाई थी, लेकिन उसने जद(यू) को काफी नुकसान पहुंचाया था। जद(यू) की सीटों की संख्या 71 से गिरकर 43 रह गई थी, जिसके कारण कुमार की पार्टी ने पासवान की आलोचना की थी और इसके कुछ नेताओं ने सवाल किए थे कि क्या पासवान को केंद्र में राजग का अब भी हिस्सा बनाए रखना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक पासवान ने कई बार कहा है कि वह केंद्र में भाजपा के सहयोगी हैं।  भगवा दल के वरिष्ठ नेताओं ने भी बिहार चुनाव में जद(यू) के खिलाफ उम्मीदवार खड़े करने के लिए पासवान की निंदा की थी।


पासवान को बैठक के लिए आमंत्रित किया जाना इस बात का इशारा करता है कि अपने कुछ अहम सहयोगियों को खो चुकी भाजपा लोजपा को अपना सहयोगी समझती है।

लोजपा असम और बंगाल दोनों जगह सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
लोजपा महासचिव अब्दुल खालिक ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी असम और बंगाल दोनों जगह सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पार्टी के आधार को बढ़ाने और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed