फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ljp leader Chirag paswan get ordered to leave govt bungalow of his father ram vilas paswan in delhi

नई मुसीबत: चिराग पासवान को केंद्र से झटका, रामविलास पासवान का सरकारी बंगला खाली करने का आदेश

Tue, 10 Aug 2021 02:25 PM IST
प्रशांत झा कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत झा कुमार झा Updated Tue, 10 Aug 2021 02:25 PM IST
सार

चिराग पासवान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पहले चाचा पशुपति पारस से पार्टी को लेकर सियासी संग्राम हुआ और अब दिवंगत पिता रामविलास पासवान का बंगला खाली कराने को लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। चिराग ने खाली करने के लिए थोड़ा वक्त मांगा था, लेकिन उन्हें जल्द ही बंगला खाली करना होगा। दिल्ली के 12 जनपथ स्थित इस बंगले में रामविलास पासवान तीस साल से ज्यादा समय से रह रहे थे। 

विज्ञापन
Ljp leader Chirag paswan get ordered to leave govt bungalow of his father ram vilas paswan in delhi
चिराग पासवान - फोटो : ANI

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी  के एक गुट के अध्यक्ष चिराग पासवान को केंद्र सरकार से बड़ा झटका लगा है। अब उन्हें अपने पिता रामविलास पासवान का बंगला खाली करना होगा। वह दिल्ली में अपने पिता के नाम पर आवंटित हुए बंगले में मां के साथ रह रहे हैं, लेकिन अब शहरी विकास मंत्रालय के तहत आने वाले संपदा निदेशालय की ओर से उन्हें 12 जनपथ स्थित बंगले को खाली करने का नोटिस भेजा गया है। संपदा निदेशालय ने 14 जुलाई को पहला नोटिस जारी किया था, जिसके बाद चिराग ने थोड़ा वक्त मांगा था। चिराग पासवान खुद दूसरी बार लोकसभा सांसद हैं और उन्हें नॉर्थ एवेन्यू में एक बंगला आवंटित किया गया है, लेकिन वह यहां नहीं रहते । वो हमेशा से ही पिता रामविलास पासवान के बंगले में अपनी मां के साथ रहते आए हैं।

विज्ञापन


चिराग ने बंगला खाली करने के लिए मांगा था वक्त
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामविलास पासवान ने अपने दौर में इस बंगले के अंदर ही अपना और बेटे चिराग  का दफ्तर बना लिया था। बंगला खाली करने का आदेश जारी होने से पहले चिराग पासवान ने कुछ वक्त की मांग की थी। चिराग ने पिता की पहली पुण्यतिथि तक इसमें रहने देने की अपील की थी। इससे पहले शहरी विकास मंत्रालय की ओर से चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस को 12 जनपथ स्थित बंगला अलॉट किया गया था,  लेकिन सांसद पारस ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया था। पारस ने कहा था कि इससे राजनीतिक तौर पर गलत संदेश जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed