फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LIVE: uproar in Loksabha and Rajyasabha

नोटबंदी पर फिर ठप हुई संसद, लोकसभा अध्यक्ष ने जताया दुख

Tue, 22 Nov 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Nov 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
LIVE: uproar in Loksabha and Rajyasabha
- फोटो : ANI

नोटबंदी के मुद्दे पर संसद की कार्यवाही मंगलवार को भी लगातार बाधित रही। सबसे ज्यादा विकट स्थिति राज्यसभा में बनी हुई है जहां विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर अड़ा हुआ है और इससे कम पर वह किसी हाल में मानने को तैयार नहीं है, जबकि सरकार का दावा है कि वह चर्चा के लिए तैयार है लेकिन नियमों के तहत।

विज्ञापन


लगातार चल रहे हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही पहले 12 बजे तक फिर ढाई बजे तक और फिर पूरे दिन के लिए स्‍थगित कर दी गई। वहीं इससे पूर्व संसदीय कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार इस मामले में हर तरह से चर्चा चाहती है लेकिन वह सामान्य नियमों के तहत ही हो। 
विज्ञापन


जबकि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार बिना वजह जिद पर अड़ी हुई है। सरकार को विपक्ष की भावनाओं का भी ख्याल रखना चाहिए। 

दूसरी ओर लोकसभा में भी सरकार को विपक्ष के कड़े तेवरों का सामना करना पड़ा। यहां भी कई बार लोकसभा की कार्यवाही ठप होने के बाद पूरे दिन के लिए सदन को स्‍थगित करना पड़ा। सदन में मचे घमासान से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महा जन भी दुखी नजर आईं। कहा मेरी कोशिश रहती है कि प्रश्न प्रहर चलाऊं, मेरी इच्छा है सदन चलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed