फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LIVE updates prime minister narendra modi rally in Gulbarga for karnataka assembly elections

कर्नाटक: PM मोदी ने चला राष्ट्रवाद का दांव, बोले- ‘वंदेमातरम’ का अपमान करने वाले देशभक्त कैसे

Fri, 04 May 2018 04:44 AM IST
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Updated Fri, 04 May 2018 04:44 AM IST
विज्ञापन
LIVE updates prime minister narendra modi rally in Gulbarga for karnataka assembly elections

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रवाद का दांव चलते हुए कांग्रेस पर राष्ट्र नायकों और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर ‘वंदेमातरम’ के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र नायकों, देशभक्तों और इतिहास को भुला देना कांग्रेस के एक परिवार की आदत रही है। 

विज्ञापन


पं. जवाहरलाल नेहरू और वीके कृष्ण मेनन ने कर्नाटक के जनरल केएस थिमैय्या का इतना अपमान किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कर्नाटक के ही जनरल केएम करियप्पा को भी नजरअंदाज किया। 
विज्ञापन


मतदाताओं की संवेदनाओं को छेड़ा
पीएम ने कर्नाटक के कलबुर्गी में आयोजित चुनावी रैली में मतदाताओं की राष्ट्र से जुड़ी संवेदनाओं को छेड़ते हुए कहा, ‘एक अखबार के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिकों के शव ट्रकों में ले जाए गए थे और उन्हें (कांग्रेस) सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत चाहिए। क्या हमारे जवानों को ऐसे अभियानों पर हथियारों की जगह कैमरे लेकर जाना चाहिए?’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सरदार पटेल को किया याद
मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि आजाद भारत के पहले गृह मंत्री ने कलबुर्गी पर शासन करने वाले हैदराबाद के निजाम को भारत संघ में विलय के लिए मजबूर कर दिया था। इसके लिए जब सरदार पटेल को वाहवाही मिलने लगी तो कांग्रेस की नींद उड़ गई। 

किसानों-दलितों को भी पीएम ने साधा
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार दालों की खेती पर जोर देगी। गौरतलब है कि कर्नाटक में बड़े पैमाने पर दलों की पैदावार होती है। दलहन किसानों के मुद्दे कर्नाटक की राजनीतिक में काफी अहमियत रखते हैं। 


मोदी ने कहा कि इस पार्टी (कांग्रेस) को सिर्फ एक परिवार के सामने दंडवत होना आता है। वहीं, हमारी सरकार ने 1857 से 1947 तक अंग्रेजों से लड़ने वाले आदिवासियों की याद में स्मारक बनाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed