फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LIVE updates: prime minister narendra modi address Karnataka mahila morcha before assembly elections

नमो ऐप पर PM मोदी ने दिया मंत्र, महिलाएं ही जिता सकती हैं कर्नाटक चुनाव

Fri, 04 May 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 May 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
LIVE updates: prime minister narendra modi address Karnataka mahila morcha before assembly elections

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो एप के जरिए कर्नाटक के महिला मोर्चा को संबोधित किया। कर्नाटक चुनाव के लिए रणनीति सेट कर रहे पीएम मोदी ने चुनावी मंत्र देते हुए कहा कि महिलाएं ही चुनाव में जीत दिला सकती हैं। 

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि महिला विकास के अलावा आज देश में कई जगह नेतृत्व कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और सुषमा स्वराज की तस्वीर दिखाते हुए पीएम ने संदेश दिया कि योग्य महिलाओं को हमारे कैबिनेट में जगह मिली है और यह बदलाव की तस्वीर को प्रदर्शित करता है। दरअसल, पिछले महीने चीन में हुए SEO देशों की समिट में भारत की विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री ने हिस्सा लिया था। इस अंतरराष्ट्रीय समिट में सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण दो अकेली महिलाएं थीं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ने में महिलाओं का योगदान मिलता है, तो विकास तय है। मुद्रा योजना के तहत 12 करोड़ लोगों को लोन दिया गया है और इसमें 70 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने दिया जीत का मंत्र 

पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पोलिंग बूथ पर जीतना पड़ता है। महिलाएं कार्यकर्ता घर-घर जाएं और कांग्रेस के फैलाए झूठ का पर्दाफाश करें। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी को महिलाएं बेहतर ढंग से उठा सकती हैं, क्योंकि महिला जब किसी को समझाती हैं, तो वह सीधे घर से जुड़ी चीजों पर ही बात करती हैं। महिलाएं बड़ी-बड़ी बातें नहीं करती, बल्कि विश्वास जीत लेती हैं। अगर महिला सहमत हो जाए तो पूरा परिवार सहमत हो सकता है। 

'महिलाएं आज नौकरियां दे रही हैं' 

महिलाएं आज नौकरी ही नहीं कर रही हैं, बल्कि कंपनी खोल कर दूसरों को भी नौकरियां दे रही हैं। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के साथ हर स्तर पर साथ खड़ी है, फिर चाहे वह खुद नौकरी कर रही हों या दूसरों को नौकरी देने की दिशा में कदम बढ़ा रही हों। 

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के तहत हमने कर्नाटक में 4 लाख महिलाओं को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और 10 लाख को मुफ्त टीकाकरण की सुविधा मुहैया कराई है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर पीएम ने कहा कि हम सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और इसलिए कानूनों में संसोधन किया जा रहा हैं। इसमें दोषियों को फांसी दिए जाने का प्रावधान भी शामिल है। 


पीएम ने कहा, 'महिला सशक्तिकरण के लिए पहले कईं योजनाएं बनी मगर उनकी दिशा सही नहीं थी, हमने अपनी सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए स्वास्थ्य से लेकर मातृत्व अवकाश तक कई योजनाएं शुरू की, ताकि उन्हें प्रसव के बाद सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें और उनका जीवन तनाव रहित हो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed