फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Live updates: o paneerselvam revolt, sasikala sees DMK hand behind it, churn in tamilnadu politics

शशिकला के साथ 130 विधायक, बसों में भर कर ले जाया गया गुप्त जगह

Thu, 09 Feb 2017 02:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
Live updates: o paneerselvam revolt, sasikala sees DMK hand behind it, churn in tamilnadu politics
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार को एआईडीएमके प्रमुख वीके शशिकला के खिलाफ बगावत कर दी। इसके बाद शशिकला ने पन्नीरसेल्वम को पार्टी से निकाल दिया, जिसके बाद राज्य कि सियासत ने नाटकीय मोड़ ले लिया है। अब खबर आ रही है कि शशिकला के कब्जे में 130 विधायक हैं, जिन्हें कही अज्ञात जगह ले जाया गया है। पढ़िए हर ताजा अपडेट - 
विज्ञापन


UPDATES:

पार्टी के कोषाध्यक्ष पद से हटाए गए ओ पन्नीरसेल्वम ने बैंक को लिखा है कि वह एआईएडीएमके के अब भी कोषाध्यक्ष हैं इसलिए उनकी सहमति के बिना पार्टी के खाते से लेनदेन न हो।

विज्ञापन



शशिकला समर्थक भड़के
के. पलनीसामी के घर पर प्रदर्शन कर रहे शशिकला गुट के समर्थक उस वक्त भड़क उठे जब चारों तरफ मीडिया के कैमरे उन्हें रिकॉर्ड कर रहे थे। इसके कुछ देर बाद ही शशिकला के समर्थक पलनीसामी के घर से चले गए


शशिकला के कब्जे में 130 विधायक
शशिकला के कब्जे में 130 विधायकों को तीन बसों में बिठाकर मीडिया से दूर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। वहीं दूसरी तरफ बगावत पर उतारू पन्नीरसेल्वम ने विधानसभा में बहुमत साबित करने का दावा जरूर किया, लेकिन उन्होंने महज 50 विधायकों के अपने साथ होने की बात कही।के. पलनीसामी के घर पर प्रदर्शन कर रहे शशिकला गुट के समर्थक उस वक्त भड़क उठे जब चारों तरफ मीडिया के कैमरे उन्हें रिकॉर्ड कर रहे थे। इसके कुछ देर बाद ही शशिकला के समर्थक पलनीसामी के घर से चले गए।

पहले भी बन सकती थी मुख्यमंत्री- शशिकला
पार्टी मुख्यालय पर विधायकों की बैठक के बाद शशिकला ने कहा, 'अम्मा के निधन के बाद समर्थकों ने मुझसे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को कहा लेकिन उस वक्त मैं काफी दुखी थी इसलिए मैंने उन्हें मना कर दिया था। लेकिन बीते कुछ दिनों से मुझे महसूस हो रहा था कि मुख्यमंत्री(पनीरसेल्वम) गुप्त रुप से विपक्षी पार्टी के साथ काम कर रहे थे।'


अम्मा के रास्ते पर चलते रहेंगे
शशिकला ने कहा पार्टी के महासचिव पद पर होते हुए उनकी जिम्मेदारी थी कि पनीरसेल्वम ने जो गलत कार्य किए उसको रोकने के लिए मैं आगे आऊं। हमारे विरोधी हमारे पीछे पड़े हैं। आज जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे इन्हीं का हाथ है, लेकिन कोई भी हमें अम्मा के रास्ते पर चलने से रोक नहीं सकता।

पनीरसेल्वम को मिलेगी विश्वासघात की सजा
शशिकला ने कहा कि पनीरसेल्वम उस पार्टी के साथ मिले हुए हैं जिसके खिलाफ अम्मा पूरी जिंदगी लड़ती रहीं। पनीरसेल्वम को इस धोखाधड़ी और विश्वासघात के लिए गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे


जल्द होगा एआईडीमके के महासचिव पद का चुनाव
पनीरसेल्वम ने कहा कि जल्द ही महासचिव पद का चुनाव होंगे। बता दें कि इस वक्त पार्टी की महासचिव शशिकला हैं। शशइकला ने जयललिता की जगह ली थी।

केंद्र सरकार का नहीं कोई हाथ
तमिलनाडु की ताजा राजनीतिक स्थिति में केंद्र सरकार का कोई हाथ है, यह पूरी तरह से बेबूनियाद आरोप है। किसी भी स्थिति को राजनीतिक रंग देने के लिए इस तरह के आरोप लगाना अच्छी बात नहीं है:- किरन रिजजू, गृह राज्य मंत्री


मुझे हर कदम पर अपमानित किया गया
मुख्यमंत्री पद पर बैठने के बाद जो मेरा अनुभव रहा वो काफी पीड़ादायक था। मुझे निशाना बना कर अपमानित किया जाता रहा। तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनना एक जिम्मेदारी भरा कार्य है। आपको इसके लिए काफी लोगों के समर्थन की जरूरत पड़ती है। लेकिन हर कदम मेरे ही नजदीकी लोगों द्वारा किसी के इशारे पर मुझे अपमानित किया गया। - ओ पनीरसेल्वम


केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा
विधानसभा में मेरे पास पूर्ण बहुमत है। पार्टी के सभी विधायक मेरे साथ हैं। इस्तीफा देने के बाद केंद्र सरकार ने मुझसे मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा इसलिए मैं अभी भी कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर बना हुआ हूं। जनता जबतक चाहेगी में तबतक मुख्यमंत्री पद पर बना रहूंगा। - ओ पनीरसेल्वम

जयललिता के मौत की जांच के आदेश
पनीरसेल्वम ने कहा कि उन्होंने जयललिता के मौत की जांच के आदेश दिए हैं। पनीरसेल्वम ने कहा कि बीते कुछ दिनों से जयललिता की मौत संबंधी काफी बातें सामने आई हैं, ऐसे में यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस मामले की जांच कराए। राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं।

- तमिलनाडु सरकार बीते 8 महीनों में बुरी तरह से विफल रही है। राज्यपाल को तुरंत वापस आकर तमिलनाडु के हितों की रक्षा करनी चाहिए: एमके स्टालिन, डीमके नेता


- एक समय था जब विधानसभा के अंदर हमारी जयललिता से मुलाकात होती थी वो मुस्कुरा कर स्वागत करती थी। शशिकला क्या जयललिता के इस व्यवहार पर भी सवाल उठाएंगी?- एमके स्टालिन, डीमके नेता

- पार्टी मुख्यालय के सामने भारी संख्या में शशिकला समर्थक मौजूद हैं।


- एआईडीमके पार्टी मुख्यालय पहुंची शशिकला


- एआईडीमके पार्टी मुख्यालय पर पार्टी विधायकों से मीटिंग के लिए रवाना हुई शशिकला नटराजन


- अम्मा लगभग 16 सालों तक मुख्यमंत्री रहीं। इस दौरान मैं अम्मा के कहने पर मैं दो बार मुख्यमंत्री बना। मैंने हमेशा अम्मा के कहने के मुताबिक काम किया है: पनीरसेल्वम

- अगर पार्टी के कार्यकर्ता कहते हैं तो मैं इस्तीफा वापस ले लूंगा: पनीरसेल्वम

- पनीरसेल्वम ने पार्टी को कभी भी धोखा नहीं दिया है, चाहे सत्ता में रहते हुए या विपक्ष में रहते हुए: ओ पनीरसेल्वम


- इस बात में कोई शक नहीं कि शशिकला ही तमिलनाडु की मुख्यमंत्री होगी। पार्टी के सभी विधायक शशिकला के साथ हैं: नवनीतकृष्णन, एआईडीमके सांसद 

- 154 लोग साथ में हैं या 132, यह सड़क पर नहीं विधानसभा में तय होगा: वी मैत्रेयां, एआईडीमके पार्टी से राज्यसभा सांसद


- मैं जयललिता के प्रति निष्ठावान रहा हूं, इसीलिए मैं पनीरसेल्वम के साथ हूं: वी मैत्रेयां, एआईडीमके पार्टी से राज्यसभा सांसद

- अगर दीपा (जयललिता की भतीजी) ने मुझे समर्थन दिया तो वो मुझे स्वीकार होगा: पनीरसेल्वम

- पनीरसेल्वम ने अपने निवास पर पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा- मैं विधानसभा में साबित कर दूंगा कि समर्थन मेरे पास है।


- केंद्र सरकार तमिलनाडु की जनता के साथ है। तमिल जनता को भी समर्थन देगा उससे समर्थन लेने पर हमें कोई ऐतराज नहीं है: पनीरसेल्वम

- मैं तमिलाडु के हर शहर में जाकर जनता से मिलूंगा और उनके सामने अपनी बात रखूंगा: पनीरसेल्वम

- मैं विधानसभा में बहुमत साबित करूंगा: पनीरसेल्वम

- राज्यपाल के चेन्नई में वापस आने के बाद मैं उनसे मुलाकात करुंगा: पनीरसेल्वम

- एआईडीमके पार्टी मुख्यालय पर शशिकला की बुलाई विधायकों की मीटिंग में 130 विधायक पहुंचे।

- एआईडीएमके पार्टी से राज्यसभा सांसद वी मैत्रियां, पनीरसेल्लवस से मिलने उनके निवास पर पहुचें।


- तमिलनाडु में जारी राजनीतिक संकट के बीच मरीना बीच स्थित जयललिता के समाधि-स्थल की सुरक्षा बढ़ाई गई।


- राज्यपाल के पास संवेधानिक शक्तियां है। वह मामले पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाएंगे: वैंकया नायडू


- शशिकला नटराजन को तुरंत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी चाहिए। आगर इसमें देर होती है तो यह संविधान के नियमों के खिलाफ होगा। राष्ट्रपति को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए: सुब्रमण्यम स्वामी, भाजपा


- एआईडीमके पार्टी के मुख्यालय में विधायकों की बैठक से पहले शशिकला नटराजन ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एम थंबादूरई से अपने निवास पोड गार्डेन में मुलाकात की।

- हम पनीरसेल्लवम के साथ कैसे आ सकते हैं वो भी तब जब वह विपक्षी पार्टी में हो। हम मुख्य पार्टी है और सत्ता में वापस आकर जनता के बीच एआईडीएमके के गलत कार्यों का भंडाफोड़ करना चाहते हैं: एलनगोवन, डीएमके नेता


- डीमके कैसे इस घटना के पीछे हो सकती है? वो अपनी लड़ाई का ठीकरा हमारे सर कैसे फोड़ सकते हैं। एआईडीएमके का यह पुराना नाटक है: एलनगोवन, डीएमके नेता

- पनीरसेल्लवम के निष्कासन के बाद पार्टी के नए कोषाध्यक्ष और मंत्री डिनडुगल श्रीनिविसान ने द हिंदू को बताया कि पार्टी के सभी विधायक शशिकला के साथ हैं।

- पनीरसेल्लवम ने कहा कि यह जो भी हो रहा है इसके पीछे एक 'शक्ति' काम कर रही है।

- पनीरसेल्लवम ने बताया कि जयललिता जब अपोलो अस्पताल में भर्ती थी तो वो रोज उनकी सेहत की जानकारी लेने अस्पताल जाते थे लेकिन उन्हें एक बार भी जयललिता से मिलने नहीं दिया गया।

- राज्यपाल विद्यासागर तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति के बारे में केंद्र को रिपोर्ट सौपेंगे।

Live updates: o paneerselvam revolt, sasikala sees DMK hand behind it, churn in tamilnadu politics

- पनीरसेल्वम के आवास के सामने देर रात से ही भारी संख्या में समर्थक और सुरक्षा बल तैनात हैं।


- एआईडीमके पार्टी मुख्यालय के सामने भी भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं।


- एआईडीमके पार्टी के विधायकों से अपने निवास पर मुलाकात के बाद समर्थकों का अभिवादन करती शशिकला


- मैं एआईडीमके पार्टी का कट्टर समर्थक हूं और हमेशा रहूंगा। देखते हैं आगे क्या होगा: पनीरसेल्वम

- विपक्षी पार्टियों की तरफ देखना और उन्हें देखकर मुस्कुराना, अपराध नहीं है: पनीरसेल्वम, शशिकला के आरोपों का जवाब देते हुए

- मुझे पार्टी का कोषाध्यक्ष पद, अम्मा ने सौंपा था और मैंने इस पद का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वाहन किया। मुझे लगता है कि कोई भी मुझसे यह छीन नहीं सकता: पनीरसेल्वम

- विधानसभा सत्र के दौरान पनीरसेल्वम विपक्षी पार्टी के लोगों के साथ गर्मजोशी से मिलते थे। दोनों मुस्कुराहटों का आदान-प्रदान करते थे: शशिकला

- पार्टी के सभी 134 विधायक एकजुट है। उम्मीद करता हूं कि गवर्नर जल्द चेन्नई आएंगे और शशिकला नटराजन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे: एम थंबादूरई, एआईडीमके नेता


- पनीरसेल्वम घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने पार्टी की पीठ पर छूरा भोंका है। इस ड्रामे के पीछे डीमके का हाथ है:  एम थंबादूरई, एआईडीमके नेता

- पन्नीरसेल्वम ने कहा कि वह पार्टी की छवि बचाने के लिए जीवन भर लड़ते रहेंगे। 

- पन्नीरसेल्वम ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री उन्हें अपमानित कर रहे हैं। 

- मंगलवार रात 9 बजे मरीना बीच पर अकेले जयललिता की समाधि पर पहुंच गए और वहां आंखें बंद कर करीब 40 मिनट तक बैठे रहे। 


- समाधि स्थल से उठने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि जब जयललिता अस्पताल में भर्ती थीं तब उन्होंने कहा था कि वह मुख्यमंत्री का पद संभाल लें और पार्टी को बचा लें। 

- शशिकला पर निशाना साधते हुए पन्नीरसेल्वम ने कहा कि भले ही मैं मुख्यमंत्री नहीं रहूं, लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति को सीएम बनाया जाना चाहिए, जो पार्टी और सरकार की छवि को बचा सके और जो राज्य के हितों की रक्षा कर सके।

- पन्नीरसेल्वम ने बताया कि शशिकला को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उन्हें इस्तीफा देने पर बाध्य किया गया। 

- पन्नीरसेल्वम ने कहा कि कि रविवार को मुझे जयललिता के निवास पोएस गार्डन में बुलाया गया, जहां अभी शशिकला रह रही हैं। वहां पहुंचने पर मुझसे कहा गया कि शशिकला को सीएम बनाने के लिए मुझे इस्तीफा देना होगा। दो घंटे तक वे मुझे मनाते रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी के अनुशासन के तहत मुझे पद से इस्तीफा देना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed