फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तूफान ‘वायु’ ओमान की ओर मुड़ा, फिर भी 24 घंटे तक हाई अलर्ट पर गुजरात, कई ट्रेनें रद्द

Fri, 14 Jun 2019 06:39 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 14 Jun 2019 06:39 AM IST
खास बातें

  • चक्रवात ‘वायु’ ने रास्ता बदला, गुजरात तट से टकराने की संभावना नहीं
  • चक्रवात 'वायु' के कारण तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और बारिश का खतरा गुजरात में जस का तस बना हुआ है।
  • रेलवे ने रद्द कीं 77 ट्रेनें, 33 अन्य आंशिक रूप से रोकी गईं

विज्ञापन
Live Updates: Cyclone Vayu to hit Gujarat today, PM Modi and Amit shah are monitoring situation
चक्रवाती तूफान वायु - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

07:50 PM, 13-Jun-2019
सीएम विजय रूपाणी ने कहा, मौसम विभाग के मुताबिक तूफान वायु जो गुजरात से टकराने वाला था अब ओमान की तरफ मुड़ चुका है। लेकिन अभी भी 24 घंटे तक हाई अलर्ट रहेगा। 10 जिलों के स्कूल कल बंद रहेंगे। 
 

 
03:41 PM, 13-Jun-2019
एनडीआरएफ की टीम ने शियालबेट से एक गर्भवती महिला को जाफराबाद के अस्पताल पहुंचाया। 
 

 
विज्ञापन
03:41 PM, 13-Jun-2019
पश्चिम रेलवे ने नौ और ट्रेनें रद्द कीं। 
 

 
02:40 PM, 13-Jun-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के साथ बिश्केक पहुंचने पर चक्रवाती तूफान वायु की तैयारियों को लेकर फोन पर बातचीत की। उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से राज्य को पूरी सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया।
 
01:07 PM, 13-Jun-2019
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कहना है कि पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान वायु का खतरा है। उसने गुजरात के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज मैसेज जारी किया है। ऑरेंज मैसेज उस श्रेणी की मौसम स्थिति के लिए जारी किया जाता है जो प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने की क्षमता रखता है। इसका मतलब होता है कि प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को आने वाली परिस्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए। 
 
12:13 PM, 13-Jun-2019
रेलवे ने चक्रवात ‘वायु’ के चलते 77 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा 33 अन्य ट्रेनें आंशिक रूप से रोक दी गई हैं। हालांकि, चक्रवात ने अपना रास्ता बदल लिया है और अब गुजरात तट से इसके टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर ये ट्रेनें रद्द की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:19 AM, 13-Jun-2019
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि चक्रवात ‘वायु’ के रास्ता बदल लेने और इसके गुजरात तट से टकराने की संभावना नहीं होने के बावजूद इस राज्य के तटीय क्षेत्रों के लिए तूफान की गंभीरता एक खतरा बनी हुई है। अधिकारी ने कहा कि तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और बारिश का खतरा जस का तस बना हुआ है। तूफान का मध्य भाग गुजरात तट से थोड़ा दूर हो गया है, लेकिन इसका व्यास 900 किलोमीटर से अधिक का है।
11:03 AM, 13-Jun-2019
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात ‘वायु’ ने अपना रास्ता बदल लिया है और अब इसके गुजरात तट से टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन इसके प्रभाव के चलते राज्य के कई तटीय जिलों में भारी बारिश होगी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा, 'वायु' तट से टकराने की संभावना नहीं है। यह केवल तट के किनारे से गुजरेगा। इसके मार्ग में हल्का बदलाव आया है। लेकिन, इसका प्रभाव वहां होगा, तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी।
10:43 AM, 13-Jun-2019
गुजरात सरकार के राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज कुमार ने कहा, 'सरकार चक्रवाती तूफान वायु के लिए सरकार की सतर्कता उसी तीव्रता के साथ जारी है। लोगों को रहने के लिए आश्रय गृहों में भेजा गया है। लोग सुरक्षित स्थानों पर ही रहेंगे। उनकी तैयारी उसी स्तर पर जारी रहेगी।'
 
09:34 AM, 13-Jun-2019
चक्रवाती तूफान वायु ने अपनी दिशा बदल ली है और अब वह गुजरात के तय से नहीं टकराएगा। गुरुवार को यह बात भारतीय मौसम विभाग ने कही। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम राजीवन ने पीटीआई को बताया, 'वायु गुजरात के तटीय इलाकों से नहीं टकराएगा। यह केवल उसके छोर को छूकर निकल जाएगा। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण वहां उसका प्रभाव नजर आएगा।' आईएमडी के अतिरिक्त महानिदेशक देवेंद्र प्रधान ने कहा कि चक्रवात समुद्र में रहेगा और गुजरात तट के समानांतर चलेगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed