फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Live UP Legislative Assembly Election phase 4  

चौथे चरण में मतदाताओं ने जमकर डाले वोट, 60.37 फीसदी मतदान

Thu, 23 Feb 2017 09:11 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
Live UP Legislative Assembly Election phase 4  
- फोटो : amar ujala

तीन चरणों की तरह ही चौथे चरण के चुनाव में भी मतदाताओं ने वोटों की बारिश कर दी। 12 जिलों की 53 सीटों के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान में 60.37 फीसदी मतदान हुआ। ललितपुर में सबसे अधिक 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे कम 54.48 फीसदी मतदान इलाहाबाद में हुआ। तीन चरण शांति से निपटने के बाद चौथे चरण में महोबा जिले में फायरिंग और मारपीट की घटना हो गई।

विज्ञापन


महोबा में आधी रात को पैसा बांटने के शक के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से हुई फायरिंग में तीन व्यक्ति घायल हो गए। इस घटना में सपा प्रत्याशी के बेटे साकेत साहू और तारिक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में निर्दलीय प्रत्याशी लाला भइया भी शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद लाला भइया व तारिक को लखनऊ जबकि साकेत साहू को कानपुर रेफर किया गया। एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी ने बताया कि इस घटना में एसओ कोतवाली जगदेव प्रसाद यादव व चौकी इंचार्ज बजरिया अखंड कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, रायबरेली के ऊंचाहार में बूथ पर पुलिस कर्मी द्वारा एक राजनीतिक दल के पक्ष में मतदान कराने के आरोप को लेकर झड़प हो गई। हंगामे के चलते कुछ देर तक यहां मतदान भी प्रभावित रहा। इसी तरह प्रतापगढ़ में बसपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। रायबरेली में ईवीएम खराब होने और बदलने में देरी को लेकर लाइन में खड़े मतदाताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश कहते हैं कि महोबा में मतदान से पहले घटना हुई। इस घटना के बावजूद वहां रिकॉर्ड 65 फीसदी मतदान हुआ  जबकि 2012 में यहां 62 फीसदी ही मतदान हुआ था। उन्होंने कहा कि मारपीट की जो भी घटनाएं हुई हैं वह मतदान केंद्रों के बाहर हुई हैं। इससे किसी भी जगह मतदान प्रभावित नहीं हुआ। कुल मिलाकर 12 जिलों की सभी 53 सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक रहा। अभी तक किसी भी स्थान से पुनर्मतदान कराने की रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला सुबह सात बजे आरओ की रिपोर्ट के बाद ही होगा।

किस जिले में कितना हुआ मतदान

Live UP Legislative Assembly Election phase 4  
मेहरौनी विधानसभा के चार बूथों में मतदान का बहिष्कार
ललितपुर की महरौनी विधानसभा के चार पोलिंग बूथों पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। यहां के ग्रामीण विकास कार्य न होने से नाराज थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि मेहरौनी के पोलिंग बूथ बमराना, गदनपुर, बाराचोन व पारोल के मतदाताओं ने किसी भी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट नहीं दिया। यहां अफसरों ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

कई स्थानों से आई वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायत
चौथे चरण के मतदान के दौरान भी कई जिलों से वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायतें आईं। कंट्रोल रूम के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी और अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मोबाइल पर भी वोटर लिस्ट से नाम कटने की शिकायतें आईं। इन लोगों के पास मतदाता पहचान पत्र तो थे लेकिन जब वे वोट डालने गए तो पता चला कि उनका नाम मतदाता सूची से कट चुका है।

किस जिले में कितना हुआ मतदान
जिला        मतदान प्रतिशत
इलाहाबाद    54.48
बांदा        59.22
चित्रकूट    60.39
फतेहपुर    59.24
हमीरपुर    61.50
जालौन        57.67
झांसी        65.60
कौशाम्बी    54.83
ललितपुर    71.44
महोबा        64.95
प्रतापगढ़    54.73
रायबरेली     60.33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed