फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LIVE: PM Modi is addressing public meeting in Karnataka

पीएम ने कहा- 400 सांसदों की कांग्रेस 40 पर अटकी, जनता बोली- कर्नाटक में भी गई

Sun, 06 May 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Sun, 06 May 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
LIVE: PM Modi is addressing public meeting in Karnataka

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंंने कहा कि चित्रदुर्ग की धरती पर जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान का मंत्र लागू है और यहां से देश के लिए मर-मिटने वाले जवान आए हैं। यह वैज्ञानिकों की धरती है। 

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि आने वाले समय में चित्रदुर्ग विज्ञान और टेक्नालॉजी के मामले में बहुत आगे जायेगा। यह बहुत गर्व की बात है चंद्रयान 2 की जड़ें यहां से जुड़ी हुई हैं। जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने  राहुल गांधी और कांग्रेस पर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए समाज को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने आंबेडकर का हमेशा अपमान किया और उन्हें कभी स्वीकार नहीं किया।  कांग्रेस दलितों के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता नहीं जानते कि उन्हें क्या याद रखना चाहिए और किस बात का उत्सव मनाना चाहिए। वह सुल्तानों की जयंती मनाने में आगे हैं। वोट बैंक की राजनीति की वजह से कांग्रेस इतिहास की बहादुर महिलाओं और पुरुषों के बारे में भूल गई। कांग्रेस ने चित्रदुर्ग के लोगों का अपमान किया है। कांग्रेस नेता कर्नाटक को लूट रहे हैं, वह जितना सत्ता में रहेंगे उतना ज्यादा दिन लूटते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस दिल और दलित की परवाह नहीं करती, वह केवल डील की परवाह करती है। अगर वह कल्याणकारी काम नहीं कर सकते तो उन्हें विदा हो जाना चाहिए।  

उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रपति का चुनाव हुआ तो हमने किसी तरह की राजनीति नहीं की। हमने डॉ. कलाम को राष्ट्रपति पद के लिए प्राथमिकता दी, इस बार भी एक दलित समुदाय से आये व्यक्ति को हमने राष्ट्रपति पद के लिए प्राथमिकता दी।

चित्रदुर्ग के बाद पीएम ने रायचुर में भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक के लिए सिद्धारमैया सरकार ने क्या किया, उन्हें यह बताना चाहिए। यह सब करने के बजाय यह लोग मोदी-मोदी कर रहे हैं। वह अभी भी मुझे गालियां दे रहे हैं। 


आपको बता दें कि पीएम मोदी इस समय कर्नाटक दौरे पर हैं और बीजेपी की जीत के लिए ताबड़तोड़ रैलिया कर रहे हैं। इस दौरान वह कांग्रेस के ऊपर जमकर हमला बोल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed