फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breaking News: दिल्ली में उज्बेकिस्तान की महिला के साथ गैंगरेप, कपड़े फाड़े

Wed, 15 Mar 2017 11:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Wed, 15 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
live breaking news 15 march 2017
BREAKING NEWS - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

11:12 PM, 15-Mar-2017
दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में उज्बेकिस्तान की महिला के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप करने के पहले उसकी पिटाई की और कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता का कहना है कि उसने घटना के समय इसकी शिकायत डर और सदमे की वजह से नहीं की। दक्षिण जिले के वसंतकुंज इलाके में उज्बेकिस्तान की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। 
09:58 PM, 15-Mar-2017
यूपी के भदोई में बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को गोलियों से भूना, पुलिस ने व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 
विज्ञापन
09:47 PM, 15-Mar-2017
विश्व सिंधी कांग्रेस से जुड़े लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जिनेवा में यूएन हेडक्वार्टर के सामने प्रदर्शन किया। 
 
09:19 PM, 15-Mar-2017
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने छह चीनी नागरिकों को 6.176 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सोने की कीमत बाजार में 1.85 करोड़ रुपये है। यह चेन, पेंडेंट और बकल के रुप में था। 
 
08:33 PM, 15-Mar-2017
कैबिनेट ने नेशनल हेल्थ पॉलिसी को अपनी मंजूरी दे दी है। 
 
08:09 PM, 15-Mar-2017
पंजाब में कल कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ में नवजोत सिंह सिद्धू , मनप्रीत बादल और चरणजीत चन्नी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:57 PM, 15-Mar-2017
केंद्रीय कैबिनेट ने 50 लाख कर्मचारियों के लिए 2 फीसदी अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने की मंजूरी दे दी है। यह एक जनवरी 2017 से लागू होगा। 
 


इसके अलावा कैबिनेट ने ट्रिपल आईआईटी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) बिल 2017 को अपनी मंजूरी दे दी है। इससे निजी कालेज भी अब ट्रिपल आईआईटी खोल सकेंगे। 
 


कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष सहायता देने, नेशनल हाईवे-2 के हंडिया-वाराणसी सेक्शन को छह लेन में बदलने की मंजूरी दे दी है। 
 
 
07:46 PM, 15-Mar-2017
पाकिस्तान द्वारा गिलगित-बालिस्तान को पांचवा राज्य घोषित करने के मुद्दे पर केंद्र ने गंभीरता से लिया है। विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने कहा कि केंद्र इस मामले पर नजर रख रहा है और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस पर जवाब देंगे।
 
 
07:11 PM, 15-Mar-2017
तीन तलाक के मुद्दे पर शिया समुदाय विरोध में आ गया है। शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हमें तीन तलाक कतई मंजूर नहीं है और यह इस्लाम के विरुद्ध है। कुछ लोगों ने धर्म का मजाक बना रखा है। 
 
07:06 PM, 15-Mar-2017
उत्तराखंड में उत्तरकाशी से हरिद्वार जा रही कैब के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा चंबा-धरासू रोड पर हुआ। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed