{"_id":"5830cc634f1c1bb01d8fdd2d","slug":"listen-to-pm-modi-s-speech-on-new-rs-2-000-rs-500-notes-with-this-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोदी की नोट’ ऐप ने बढ़ाई उत्सुकता, 2000 के नोट पर चल रहा है पीएम का भाषण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
‘मोदी की नोट’ ऐप ने बढ़ाई उत्सुकता, 2000 के नोट पर चल रहा है पीएम का भाषण
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Sun, 20 Nov 2016 06:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500-2000 के नए नोटों को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता है। इसको और बढ़ा दिया है एक नए ऐप ने। ‘मोदी कीनोट’ नामक इस ऐप से 2000 का नोट स्कैन करने पर पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो चलने लग रहा है, जिसमें वे नए नोटों के चलन के बाबत देश को संदेश दे रहे हैं। इस ऐप को अब तक हजारों लोग डाउनलोड कर चुके हैं। हालांकि ऐप को बनाने वाले ने स्पष्ट किया कि यह केवल मनोरंजन के लिए है लेकिन लोग इसको असली और नकली नोटों के पहचान करने का जरिया मान बैठे हैं।
गौरतलब है कि आठ नवंबर को प्रधानमंत्री ने पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट बंद करने और 500-2000 की नई करेंसी शुरू करने की घोषणा की थी। बैंकों से दो हजार के नोट मिलने शुरू हो गए हैं। नए नोट में टेक्नालाजी के भरपूर इस्तेमाल की बात हो रही है। गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।
ऐप को डाउनलोड फंक्शन पूरा होते ही कैमरा एक्टीवेट हो जाता है। कैमरे से 2000 का नोट स्कैन करने पर पीएम मोदी के भाषण का वीडियो चलने लगता है। इसका इस्तेमाल करने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ऐप से नकली और असली नोटों की पहचान की जा सकती है। इसी उत्सुकता में ऐप के यूजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐप के डाउन लोड करने वालों की संख्या 10,000 से ऊपर पहुंच गई है।