फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ‘Liquor party’: Gujarat BJP leader among 41 held in Valsad

Liquor party : क्राइम ब्रांच ने भाजपा नेता की शराब पार्टी पर की छापेमारी, एक नाबालिग समेत 41 लोग गिरफ्तार

Wed, 06 Jul 2022 07:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 06 Jul 2022 07:13 AM IST
सार

वलसाड पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने भाजपा नेता की शराब पार्टी पर छापेमारी की। इस दौरान एक नाबालिग समेत 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया। भाजपा नेता और वलसाड तालुका सरपंच संघ के अध्यक्ष विनोद पटेल और नानकवाड़ा गांव के उप सरपंच गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल हैं और उन्हें मंगलवार दोपहर वलसाड जिला अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन
‘Liquor party’: Gujarat BJP leader among 41 held in Valsad
गुजरात में पुलिस ने भाजपा नेता की शराब पार्टी पर की छापेमारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में वलसाड पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने रविवार देर रात एक भाजपा नेता की शराब पार्टी पर छापेमारी कर एक नाबालिग समेत 41 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक भाजपा नेता और एक उप सरपंच शामिल हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 15,000 रुपये मूल्य की 25 लीटर आईएमएफएल बोतलें, पांच कारें और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, इनकी कीमत 35 लाख रुपये है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक डीएम ढोल कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम को वलसाड जिले के धरमपुर तालुका के कंजन-हरि गांव के एक फार्महाउस में शराब पार्टी किए जाने की विशेष सूचना मिली थी। भाजपा नेता और वलसाड तालुका सरपंच संघ के अध्यक्ष विनोद पटेल और नानकवाड़ा गांव के उप सरपंच गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल हैं और उन्हें मंगलवार दोपहर वलसाड जिला अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

वलसाड कस्बे के थाना प्रभारी डीएम ढोल ने कहा, 'हमने पुलिस रिमांड हासिल करने के लिए सभी गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश किया है।विनोद पटेल ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि वह दमन की शराब की दुकानों से शराब लाया था। हम इस मामले में मुख्य आरोपी और अन्य व्यक्तियों की पुलिस रिमांड प्राप्त करने के लिए अदालत के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए सभी लोग रविवार देर रात विनोद पटेल द्वारा आयोजित एक पार्टी में शामिल हुए थे, जिसमें नानकवाड़ा गांव के सरपंच भी थे। पुलिस ने कहा कि अतिथियों को शराब भी परोसी गई।

विधायक भरत पटेल ने कही ये बात
वलसाड विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के मौजूदा विधायक भरत पटेल ने कहा, "न केवल विनोद पटेल, बल्कि वलसाड विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ता हैं। मैं विनोद को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं, लेकिन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों के बारे में नहीं जानता। मुझे शराब पार्टी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।"

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भी छापेमारी
पुलिस ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भी छापेमारी की। धर्मपुर के भाजपा विधायक अरविंद पटेल ने कहा, "ऐसी पार्टियां नई नहीं हैं, केवल गिरफ्तार किए गए लोगों को ही अपराधी कहा जाता है। मैं पार्टी के भीतर या बाहर राजनीतिक स्कोर तय करने की संभावना से इनकार नहीं करता। विनोद पटेल के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ने शराब पार्टी के बारे में वलसाड पुलिस को इत्तला दी होगी।"

पार्टी के सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग वलसाड विधायक भरत पटेल के करीबी हैं। अरविंद पटेल ने कहा कि राज्य में उनके करीबी विश्वासपात्रों को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया जाता है, तो उनकी छवि खराब होगी, पार्टी के भीतर कोई पटेल के पंख काटने की कोशिश कर रहा है, जो लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखे हुए हैं। 


गुजरात एक ड्राई स्टेट (अल्कोहल से जुड़े पेय पदार्थो पर प्रतिबंध) है और यहां एक कानून लागू है, जो मादक पेय पदार्थों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और खपत को प्रतिबंधित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed