फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Liquor company raided across the country

शराब कंपनी पर देशभर में आयकर छापा, 878 करोड़ रुपये के कालेधन का खुलासा

Fri, 12 Feb 2021 04:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 12 Feb 2021 04:27 AM IST
विज्ञापन
Liquor company raided across the country
आयकर विभाग - फोटो : social media

आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगलूरू स्थित शराब बनाने वाली कंपनी पर छापा मारकर 870 करोड़ के काले धन का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अधिकारी ने बताया कि छापे की कार्रवाई 9 फरवरी को की गई थी। पूरे देश में 26 ठिकानों पर छापे मारे गए थे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छापे की सभी कार्रवाई में कुल 878.82 करोड़ की अघोषित आय का पता चला है। बयान में कहा गया है कि इस कारोबारी समूह के पास काफी जमीन है, जिन्हें बंगलूरू के एक बिल्डर की मदद से आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छापे के दौरान 692.82 करोड़ से ज्यादा के संयुक्त परियोजना का पता चला। कंपनी ने धोखाधड़ी से 86 करोड़ के खर्चे का दावा किया है। केरल स्थित प्लांट से शराब के कारोबार में 74 करोड़ की बेहिसाबी बिक्री का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा समूह ने 17 करोड़ के फर्जी खर्चे दिखाए हैं। सीबीडीटी ने कहा कि कारोबारी समूह के मालिकों के रिश्तेदारों के नाम पर 35 संदिग्ध बेनामी संपत्ति हैं, जिनकी कीमत 150 करोड़ रुपये हैं। कंपनी के निदेशक के नाम पर विदेशी संपत्तियों का भी पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed