{"_id":"6329fb1b888a2c45877feb80","slug":"lioness-kills-boy-in-gujarat-amreli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: अमरेली में शेरनी के हमले में लड़के की मौत, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: अमरेली में शेरनी के हमले में लड़के की मौत, जानें पूरा मामला
Tue, 20 Sep 2022 11:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अमरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अमरेली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:10 PM IST
सार
गुजरात में एशियाई शेरों का निवास स्थान है। गुजरात में 2020 में उनकी जनसंख्या में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 2015 में 523 की तुलना में 2020 में 674 हो गई थी।
विज्ञापन
शेर ने की हत्या।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अमरेली जिले के वावडी गांव में एक लड़के को मार डाला। वन विभाग के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये घटना मंगलवार शाम की है। उन्होंने बताया कि मृतक का परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
विज्ञापन
रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर योगराज सिंह राठौड़ ने घटना के बारे में बताया कि जब शेरनी गांव के बाहरी इलाके में सड़क के एक सुनसान हिस्से से जा रही थी, तभी उसने वहां मौजूद राहुल मेसवानिया पर हमला कर दिया। शेरनी के हमले में राहुल मेसवानिया की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि मृतक के माता-पिता खेतिहर मजदूर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि शेरनी को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं और वन विभाग के कर्मियों द्वारा क्षेत्र की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुजरात में एशियाई शेरों का निवास स्थान है। गुजरात में 2020 में उनकी जनसंख्या में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 2015 में 523 की तुलना में 2020 में 674 हो गई थी।
विज्ञापन