{"_id":"62ffaa4fd9ba9d3d52409510","slug":"like-krishna-modi-is-trying-to-end-nepotism-says-former-karnataka-governor-vajubhai-vala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: पूर्व राज्यपाल ने पीएम मोदी को सराहा, बोले- कृष्ण की तरह भाई-भतीजावाद को खत्म करने की कोशिश कर रहे PM","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: पूर्व राज्यपाल ने पीएम मोदी को सराहा, बोले- कृष्ण की तरह भाई-भतीजावाद को खत्म करने की कोशिश कर रहे PM
Fri, 19 Aug 2022 08:51 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 19 Aug 2022 08:51 PM IST
सार
गुजरात के पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, भारत और उसकी संस्कृति को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। वजुभाई वाला ने कहा कि हमें भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, महिलाओं को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
गुजरात के पूर्व राज्यपाल वजुभाई वाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल वजुभाई वाला ने शुक्रवार को कहा कि भगवान कृष्म की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाई-भतीजावाद को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वजुभाई वाला कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।
'भारत की संस्कृति को सफल बनाने का काम कर रहे पीएम'
गुजरात के पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, भारत और उसकी संस्कृति को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। वजुभाई वाला ने कहा कि हमें भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, महिलाओं को सशक्त बनाना है।
'कृष्ण की तरह भाई-भतीजावाद खत्म कर रहे पीएम मोदी'
उन्होंने भाई-भतीजावाद के खिलाफ चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, "मोदी देश में भाई-भतीजावाद को खत्म करने के लिए उसी तरह काम कर रहे हैं जैसे भगवान कृष्ण ने किया था। कृष्ण ने अधार्मिक लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपने उन रिश्तेदारों को भी नहीं बख्शा जो गलत काम कर रहे थे, उन्होंने कंस और शिशुपाल को मार डाला था।" उन्होंने आगे कहा, मोदी 'वहीं काम' कर रहे हैं।
विज्ञापन
लाले किले की प्राचीर से पीएम ने किया था भाई-भतीजावाद का जिक्र
15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को लाल किले अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को भारत के मुख्य मुद्दों के रूप में चिह्नित किया था। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता के बारे में भी बात कही थी।