Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   like delhi mahatma gandhi deep connection with rampur also 

दिल्ली के राजघाट के अलावा यहां भी बसती है बापू की "आत्मा'

Mon, 02 Oct 2017 11:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर 
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर  Updated Mon, 02 Oct 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
like delhi mahatma gandhi deep connection with rampur also 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि दिल्ली के राजघाट के अलावा रामपुर में भी है। रामपुर रियासत के आखिरी नवाब रजा अली खां बापू की अस्थियों को यहां लाए और चांदी के कलश में इन अस्थियों को कोसी नदी में विसर्जित किया गया, जबकि कुछ अस्थियां यहां दफन की गई थीं और फिर यहां समाधि बनाई गई। मौजूदा वक्त में गांधी समाधि रामपुर की शान बन चुकी है। सोमवार की इसी गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया जाएगा।       

विज्ञापन


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का रामपुर से गहरा नाता रहा है। बापू की हत्या के बाद रामपुर के आखिरी नवाब रहे नवाब रजा अली खां 11 फरवरी 1948 को बापू की अस्थियां रामपुर लाए थे। बापू की अस्थियों का कुछ हिस्सा कोसी नदी में विसर्जित कर दिया गया। शेष अस्थियों को चांदी के कलश में रखकर दफन कर दिया गया था। यहां पर आज शानदार गांधी समाधि है।
विज्ञापन


दिल्ली के बाद रामपुर ही ऐसा स्थान हैं, जहां पर गांधी की अस्थियां दफन हैं। दिल्ली में राजघाट तो रामपुर में गांधी समाधि शान बन चुकी है। अब इसको आधुनिक रूप दिया जा चुका है। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से गांधी समाधि का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सोमवार को बापू की जयंती मनाई जाएगी। विभिन्न संगठनों के लोग यहां पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी समाधि रामपुर की शान है। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती पर यहां ध्वजारोहण किया जाता है। दूर-दूर से लोग रामपुर की गांधी समाधि देखने आते हैं। नगर विकास मंत्री आजम खां ने गांधी समाधि को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का एलान किया था। इसके बाद इस गांधी समाधि पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यह गांधी समाधि रामपुर की शान बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed