फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Life's most memorable event, says Vande Bharat 2.0 loco pilot on interaction with PM

Vande Bharat Train: लोको पायलट ने कहा, पीएम से बातचीत मेरे जीवन का सबसे यादगार पल

Fri, 30 Sep 2022 09:51 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Fri, 30 Sep 2022 09:51 PM IST
सार

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन के सबसे वरिष्ठ लोको पायलट और 35 साल से सेवा दे रहे सरीन ने कहा कि यह एक संक्षिप्त बातचीत थी जो तीन से चार मिनट तक चली। लेकिन, यह मेरे जीवन की सबसे यादगार घटना है। 

विज्ञापन
Life's most memorable event, says Vande Bharat 2.0 loco pilot on interaction with PM
Vande Bharat - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हुई वंदे भारत 2.0 ट्रेन का संचालन करने वाले लोको पायलट ने कहा कि यह उनके जीवन की सबसे यादगार घटना है। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में तैनात लोको पायलट सतीश सरीन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनसे और उनके सह-पायलट केके ठाकुर से कुछ मिनट तक बातचीत की और इस अत्याधुनिक ट्रेन और इसे चलाने के पहलू और विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने शुक्रवार सुबह गांधीनगर से इसे हरी झंडी दिखाई। 

विज्ञापन


35 साल से सेवा दे रहे हैं सरीन 
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन के सबसे वरिष्ठ लोको पायलट और 35 साल से सेवा दे रहे सरीन ने कहा कि यह एक संक्षिप्त बातचीत थी जो तीन से चार मिनट तक चली। लेकिन, यह मेरे जीवन की सबसे यादगार घटना है क्योंकि प्रधानमंत्री ने मेरे साथ बात की।  मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस और डबल-डेकर एक्सप्रेस जैसी प्रतिष्ठित सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन करने वाले सरीन ने कहा कि पीएम मोदी ने पहले हमसे हमारे नाम पूछे और बाद में ट्रेन की विशेषताओं पर हमसे बातचीत की।  
विज्ञापन


सरीन ने कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले बताया गया था कि वह उस ट्रेन का संचालन करेंगे जिसे पीएम द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के कारण संगीतकार पुत्र बृजेश सहित अपने रिश्तेदारों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। गांधीनगर से अहमदाबाद की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने ट्रेन में सवार अन्य लोगों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 
पीएम मोदी ने आज गांधीनगर में देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अहमदाबाद में कहा कि वंदे भारत एक हवाई जहाज की तुलना में ट्रेन के अंदर 100 गुना कम शोर करता है। जो लोग उड़ानों में यात्रा करने के आदी हैं, वे वंदे भारत ट्रेन का अनुभव करने के बाद इसे पसंद करेंगे। शहर में ट्रांसपोर्ट का सिस्टम आधुनिक हो, कनेक्टिविटी हो, यातायात का एक साधन दूसरे को सपोर्ट करे, ये किया जाना आवश्यक है। आज गांधीनगर का रेलवे स्टेशन दुनिया के किसी भी एयरपोर्ट से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को भी आधुनिक बनाने की स्वीकृति दे दी है।


साढ़े पांच घंटे में अहमदाबाद से पहुंची मुंबई
‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ सेमी हाईस्पीड ट्रेन ने अहमदाबाद से मुंबई के बीच का 492 किलोमीटर का सफर साढ़े पांच घंटे में तय किया। पहले दिन ट्रेन में 313 यात्री सवार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांधीनगर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नौ से दोपहर दो बजे रवाना हुई और शाम साढ़े सात बजे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed