फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   License will be canceled if alcohol gets more than 50 percentage IN wine and beer

शराब में 50 फीसदी से ज्यादा एल्कोहल मिला तो लाइसेंस रद्द, होगी जेल

Sat, 13 Jan 2018 06:41 PM IST
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Jan 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
License will be canceled if alcohol gets more than 50 percentage IN wine and beer
प्रतीकात्मक तस्वीर

खाद्य सुरक्षा और एल्कोहल की मात्रा को लेकर कुछ सप्ताह में नए नियम लागू किए जा सकते हैं। एक ओर केंद्र सरकार शराब और बीयर में अल्कोहल की मात्रा सीमित करने जा रही है, वहीं, हर राज्य में खाद्य सुरक्षा जांच के लिए प्रयोगशालाएं भी बनाने वाली है। इसके लिए सभी राज्यों से प्रोजेक्ट्स मांगे गए हैं। नियंत्रण के बाद 50 फीसदी से ज्यादा एल्कोहल मिलने पर लाइसेंस रद्द करने के साथ ही दोषी को जेल का प्रावधान होगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने ये मानक तय किए हैं। सूत्र बताते हैं कि नामचीन कंपनियों की शराब में अल्कोहल 50 फीसदी से कम होता है, लेकिन कई विदेशी और देशी शराब में 60 से 70 फीसदी तक अल्कोहल मिल रहा है। 
विज्ञापन


एफएसएसएआई के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि एल्कोहल की मात्रा सीमित करने का प्रस्ताव कुछ ही समय पहले मंजूरी के लिए मंत्रालय भेजा गया है। इस पर तीन वर्ष से काम चल रहा था। मंत्रालय के सूत्र बता रहे हैं कि इस पर सरकार ने भी सहमति जताई है। मार्च से पहले इन मानकों पर काम शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण ने शराब में एल्कोहल की मात्रा को कई वर्गों में बांटा है। व्हिस्की और रम के लिए एल्कोहल की न्यूनतम सीमा 36 और अधिकतम 50 फीसदी रखी गई है। बीयर के लिए यह 5 से 8 और ताड़ी जैसी देशी शराब के लिए 19 से 43 फीसदी के बीच होगी। बताया जा रहा है कि वाइन में 7.5 से 15 फीसदी तक ही एल्कोहल रहेगा। 

अधिकारी के मुताबिक, सिगरेट की भांति जल्द ही शराब की बोतलों पर भी वैधानिक चेतावनी मोटे अक्षरों में लिखी होगी। इस पर लिखा होगा बी सेफ, डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव।

एल्कोहल पर कोई बाध्यकारी नियमन नहीं हुआ है। ऐसा पहली बार हो रहा है। कुछ राज्यों ने शराब के मानक को सख्ती से लागू किया है, लेकिन देश में नियंत्रण के अभाव में इनका खुला उल्लंघन हो रहा है। सरकार से मंजूरी के बाद उल्लंघन पर सजा का प्रावधान भी स्पष्ट होगा। 

सभी राज्य में होगी सरकारी लैब

License will be canceled if alcohol gets more than 50 percentage IN wine and beer
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जल्द ही हर राज्य में खाद्य सुरक्षा जांच के लिए एक-एक सरकारी प्रयोगशाला होगी। केंद्र सरकार ने देश भर में 42 ऐसी प्रयोगशालाएं स्थापित करने का फैसला लिया है।

सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सूचना के बाद प्रस्ताव मांगे गए हैं। इस प्रोजेक्ट में सरकार 482 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सूत्र बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के सबसे पहले इस प्रोजेक्ट पर काम करने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार, अब तक सभी राज्यों में 72 राज्यस्तरीय प्रयोगशालाएं हैं। सर्वाधिक 11 महाराष्ट्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed