{"_id":"5e91fcaf8ebc3e76c6049424","slug":"lic-gave-relief-to-customers-due-to-corona-virus-where-the-march-april-premium-payment-increased-by-30-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: LIC ने दिया ग्राहकों को राहत, मार्च-अप्रैल के प्रीमियम भुगतान की 30 दिन बढ़ाई सीमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: LIC ने दिया ग्राहकों को राहत, मार्च-अप्रैल के प्रीमियम भुगतान की 30 दिन बढ़ाई सीमा
Sat, 11 Apr 2020 10:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
एलआईसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च और अप्रैल के प्रीमियम भुगतान के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पॉलिसीधारकों को 30 दिन का अतिरिक्त समय देने की घोषणा की है। दरअसल कोरोना वायरस महामारी के कारण देशभर में किए गए लॉकडाउन को देखते हुए कंपनी ने पॉलिसीधारकों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
इस मामले पर एलआईसी की तरफ से कहा गया है कि फरवरी के प्रीमियम के लिए जो 22 मार्च तक का अतिरिक्त समय दिया गया था, अब उसके खत्म होने के बाद इसे 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। बयान में यह भी कहा गया है कि एलआईसी के बीमाधारक बिना सेवा शुल्क के एलआईसी डिजिटल पेमेंट विकल्प के जरिये प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने यह भी कहा है कि प्रीमियम भुगतान के लिए पॉलिसीधारकों को वेबसाइट पर पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। वे कुछ जानकारी देकर सीधे भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल एप ‘एलआईसी पे डायरेक्ट’ को डाउनलोड कर के भी प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, पेटीएम, गूगल पे, भीम, फोनपे, यूपीआई के जरिये भी प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है। इसके साथ ही आईडीबीआई बैंक और एक्सिस बैंक की शाखाओं और ब्लॉक स्तर पर परिचालन कर रहे आम सेवा केंद्रों (सीएससी) पर नकद में भी प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है।
बीमा कंपनी ने पॉलिसीधारकों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि कोविड-19 से मृत्यु होने पर इसे ऐसे अन्य मामलों के समान ही माना जाएगा और इसमें दावे का भुगतान तुरंत करने की व्यवस्था की जाएगी।