फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Letter to the Ministry of External Affairs, objection to TCS on Post Office Passport Scheme

केंद्र की डाकघर पासपोर्ट योजना पर टीसीएस को आपत्ति, विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

Fri, 15 Jun 2018 04:15 AM IST
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 04:15 AM IST
विज्ञापन
Letter to the Ministry of External Affairs, objection to TCS on Post Office Passport Scheme
पासपोर्ट
लोगों को उनके घर के पास डाकघरों के जरिये जल्द पासपोर्ट उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की योजना खटाई में पड़ सकती है। इस सेवा में पहले से भूमिका निभा रही निजी कंपनी ने डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने की घोषणा पर आपत्ति जताई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (टीसीएस) ने विदेश मंत्रालय से कहा है कि ऐसा करना सार्वजनिक-निजी भागीदारी के करार की शर्तों में शामिल नहीं है। नई योजना आने पर उसकी लागत बढ़ेगी और उसकी आय प्रभावित होगी।
विज्ञापन


टीसीएस ने करार के तहत अब तक 60 पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले हैं। इसे 2008 में एक हजार करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था। तब से यह देश के विभिन्न शहरों में पासपोर्ट बनाने, उसमें बदलाव समेत अन्य सेवाएं दे रही है। इसके बाद सरकार ने डाकघरों में नए पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने की घोषणा की, जिस पर कंपनी ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर टीसीएस ने विरोध जताया है।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा है कि वह मंत्रालय के डाकघरों में पासपोर्ट केंद्र खोलने के निर्णय पर चिंतित है। करार होने से पहले के दस्तावेजों में स्पष्ट था कि अगर किसी अन्य निकाय को भविष्य में इसमें शामिल किया जाएगा तो वह सिर्फ पासपोर्ट पोर्टल के लिए अपनी सेवाएं मुहैया कराएगा। ऐसे में देशभर के डाकघरों में पासपोर्ट केंद्र खोलना करार की शर्तों के खिलाफ होगा। टीसीएस ने नई योजना को अंजाम देने की सूरत में विदेश मंत्रालय से करार बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed