फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   letter of cabinet minister Azam khan goes viral on social media

कैबिनेट मंत्री आजम का खत हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 09 Sep 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 09 Sep 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
letter of cabinet minister Azam khan goes viral on social media

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टियों के अंदर ही अपने प्रत्याशियों के खिलाफ उखाड़-पछाड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। आगरा के दक्षिणी विधानसभा सीट पर बसपा ने अपना प्रत्याशी तो बदल ही दिया है, सपा में भी अपने लड़ाके को फिर से बदलने की सुगबुगाहट होने लगी है।

विज्ञापन


इसका आधार कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां का एक पत्र माना जा रहा है। जोकि इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। बता दें पूर्व में समाजवादी पार्टी ने राज्य महिला आयोग की सदस्य रोली तिवारी को दक्षिणी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन


क्षेत्र में उनके होर्डिंग भी लग गए। कार्यकर्ताओं ने उनके लिए चुनावी मशक्कत भी शुरू कर दी। कुछ दिनों पार्टी ने उनका टिकट काटकर पार्षद व सपा महिला सभा की शहर अध्यक्ष क्षमा जैन सक्सेना को इस सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

​सोशल मीडिया पर छाया यह पत्र 19 अगस्त को लिखा गया

letter of cabinet minister Azam khan goes viral on social media
आजम खां - फोटो : amar ujala

अब उनका भी टिकट काटे जाने की चर्चा छिड़ गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री आजम खां का एक पत्र इस चर्चा की वजह हुआ है। इसमें पूर्व प्रदेश सचिव जिया जाफरी को इस सीट पर प्रत्याशी बनाए जाने की उन्होंने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह से सिफारिश की है।

सोशल मीडिया पर छाया यह पत्र 19 अगस्त को लिखा गया है। मो. आजम खां के लेटर पैड पर लिखे इस सिफारिशी खत पर उनके हस्ताक्षर भी हो रहे हैं। इस संबंध में शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी का कहना है कि यह पत्र आधारहीन है। पार्टी का कोई प्रत्याशी नहीं बदला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed