फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lethal Amount Of Meth Found Hidden In Sweets In New Zealand News in hindi

New Zealand: न्यूजीलैंड की चैरिटी संस्था को अनानास की मिठाई बांटना पड़ा महंगा; इसमें मिला घातक मादक पदार्थ

Wed, 14 Aug 2024 08:45 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बिलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बिलिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 14 Aug 2024 08:45 AM IST
सार

अनानास की मिठाई पर उस समय शक हुआा, जब किसी शख्स ने इसे खाने के बाद अजीब और कड़वा बताया। बाद में जांच करने पर उसमें खतरनाक मात्रा में मेथामफेटामाइन मिला। 

विज्ञापन
Lethal Amount Of Meth Found Hidden In Sweets In New Zealand News in hindi
नशा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

न्यूजीलैंड में एक मिठाई को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, यहां की एक चैरिटी संस्था ने अनानास मिठाई बांटी थी, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें घातक मात्रा में मेथामफेटामाइन मिला था। अब इस मिठाई को हर जगह से हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस कर रही प्राथमिकता से जांच
पुलिस ने बुधवार को बताया कि गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाली संस्था ऑकलैंड सिटी मिशन ने यह पता लगाने के बाद चेतावनी जारी की मिठाई में भारी नशे की लत और अवैध मादक पदार्थ मिला हुआ है। संस्था ने कहा कि जांच चल रही है। पुलिस जनता के प्रति खतरे को देखते हुए मामले को प्राथमिकता से ले रही है। 
विज्ञापन

 
इतने ग्राम मिला है मेथामफेटामाइन
न्यूजीलैंड ड्रग फाउंडेशन ने कहा कि चमकीले पीले रंग के कागज में लपटी सफेद कैंडी के एक टुकड़े का परीक्षण करने से पता चला कि इसमें मेथामफेटामाइन मिला था। फाउंडेशन की प्रवक्ता सारा हेल्म ने कहा कि मिठाई में लगभग तीन ग्राम मेथामफेटामाइन था। यानी किसी शख्स द्वारा ली जाने वाली खुराक से सैकड़ों गुना अधिक। इतना मेथामफेटामाइन खाना बेहद खतरनाक है। इससे मौत भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किसी गुमनाम शख्स ने बंटवाई थी मिठाई
हेल्म ने मिठाई लेने वालों से आग्रह किया कि कृपया इसे न खाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कितने लोगों को यह मिठाई बांटी गई है। संस्था का कहना है कि मिठाई किसी शख्स ने गुमनाम रूप से दान की थी। यह मिठाइयां एक सीलबंद पैकेज में थीं। इसलिए ऐसा कुछ शक नहीं हुआ। इसके बाद मिठाइयों को खाने के पार्सल में बांट दिया गया। 

ऑकलैंड सिटी मिशन की हेलेन रॉबिन्सन ने पत्रकारों से कहा कि ऐसा लग रहा है कि किसी ने मिठाई के रूप में एक घातक पदार्थ तैयार किया है। इसी धारणा को लेकर जांच की जानी चाहिए।

400 लोगों को खतरा?
चैरिटी का मानना है कि एक फूड पैकेज में 400 लोगों को प्रभावित मिठाइयां मिल सकती हैं। रॉबिन्सन ने कहा कि अब तक आठ अलग-अलग परिवार प्रभावित हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। वह एक ऐसे मामले के बारे में जानती हैं, जहां एक माता-पिता ने अपने बच्चे को एक मिठाई दी, जिसने तुरंत उसे थूक दिया।

 
यह है मामला
रॉबिन्सन ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि मिठाई का स्वाद बहुत ही गंदा था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मिठाई को थोड़ा सा भी चखा तो यह खतरनाक हो सकता है। दरअसल, मिठाई पर तब शक हुआा, जब किसी शख्स ने इसे खाने के बाद अजीब और कड़वा बताया। बाद में जांच करने पर उसमं घातक पदार्थ मिला। हेल्म ने रेडियो न्यूजीलैंड को बताया कि ड्रग तस्करों के लिए भोजन के रूप में अवैध नशीले पदार्थों को छिपाना आम बात है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed