फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Let the BJP and Manohar Parikar come first in consciousness said Girish Chodankar

'हाउज द जोश' पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- पहले परिकर और भाजपा को होश में आने दो

Mon, 28 Jan 2019 09:35 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा Published by: आसिम खान Updated Mon, 28 Jan 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
Let the BJP and Manohar Parikar come first in consciousness said Girish Chodankar
मनोहर पर्रिकर

गोवा के कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडांकर ने मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के हाउज द जोश वाले बयान पर पलटवार किया है। गिरीश ने कहा कि भाजपा और मनोहर परिकर को पहले होश में आने दो, बाद में उन्हें पता चलेगा कि जोश कहां है। गिरीश ने आगे कहा, उनको मालूम नहीं कि गोवा में क्या हो रहा है। उनके चुनाव क्षेत्र में पीने के लिए पानी नहीं है, नौकरियां नहीं हैं, विधानसभा नहीं चल रही है। 

विज्ञापन
बता दें कि रविवार 27 जनवरी को मनोहर परिकर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से उन्होंने पूछा 'हाउ इज द जोश।' यह सुनते ही वहां उपस्थित लोगों ने भी पूरे उत्साह से 'हाई' कहा। परिकर दरअसल, मांडवी नदी पर केबल पुल के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा, 'मैं अपना जोश आप लोगों में भरता हूं। यहां बैठकर कुछ बोलना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह लोगों से 'हाउ इज द जोश' पूछ रही हैं। उन्हें भी बदले में 'हाई' का जवाब ही मिल रहा है। सीतारमण बंगलूरू में पूर्व सैनिकों के साथ उरी फिल्म देखने पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed