फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lesbian couple wants marry each others

दो सहेलियों की जिद, सर! हमारी मोहब्बत को शादी में बदल दो

Sat, 13 Aug 2016 04:08 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो /अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 13 Aug 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
Lesbian couple wants marry each others
- फोटो : demo pics

शहर के एक स्कूल में 11वीं कक्षा की दो छात्राएं समलैंगिक शादी की जिद पर अड़ गई हैं। दोनों पक्की दोस्त हैं। एक पेंट शर्ट पहनती है तो दूसरी सूट सलवार। साथ जीने-मरने की कसम खा ली है। कह रही हैं कि अब एक-दूसरे के बिना नहीं जी पाएंगी। परिजनों के लाख समझाने पर भी नहीं मानीं तो मामला महिला थाने के बाद चाइल्ड लाइन केयर पहुंच गया। जहां शुक्रवार को दोनों काउंसिलिंग की गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टीपी नगर थाना क्षेत्र निवासी दोनों किशोरियां काफी समय से साथ ही पढ़ रही हैं। उनकी दोस्ती इस हद तक बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को जी जान से चाहने लगी। यह प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने आपस में शादी कर पूरा जीवन एक साथ बिताने का फैसला कर लिया। 

विज्ञापन

समझाया पर नहीं मानीं, थाने पहुंचा मामला

Lesbian couple wants marry each others

परिजनों को इसका पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने अपनी बेटियों को समझाने की खूब कोशिश की। इसे समाज और मर्यादा के खिलाफ बताया। ऊंच-नीच भी समझायी। लेकिन वह जिद पर अड़ी रहीं। 

परेशान परिजन दोनों छात्राओं को लेकर शुक्रवार दोपहर महिला थाने पहुंचे। परिजनों ने एसओ महिला को प्रकरण से अवगत कराया तो एसओ ने उन्हें चाइल्ड लाइन जाने की सलाह दे दी। शाम को परिजन चाइल्ड लाइन पहुंचे। चाइल्ड लाइन की महिला अधिकारी ने दोनों छात्राओं की काउंसिलिंग की। 

चाइल्ड लाइन के सदस्य अजय कुमार ने बताया कि दोनों छात्राएं आपस में शादी करना चाहती हैं। उनके परिजन चाहते हैं कि किसी तरह उन्हें समझाकर यह गलती न करने दी जाए। दोनों की काउंसिलिंग की जा रही है। आवश्यक हुआ तो उनकी मेडिकल जांच भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed