फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Legislative Assembly Election: Heavy turnout in electoral states, incidents of violence in many places

विधानसभा चुनाव: चुनावी राज्यों में हुआ भारी मतदान, कई स्थानों पर हिंसा की घटनाएं

Wed, 07 Apr 2021 01:03 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, चेन्नई/तिरुवनंतपरम/कोलकाता
पीटीआई, चेन्नई/तिरुवनंतपरम/कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 07 Apr 2021 01:03 AM IST
सार

  • तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए शाम पांच बजे तक 77.90 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • बंगाल चुनाव के लिए मंगलवार को तीसरे चरण के मतदान के दौरान दो महिलाओं सहित पांच उम्मीदवारों पर हमला हुआ
  • कई स्थानों पर प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक समूह के बीच झड़प भी हुई

विज्ञापन
Legislative Assembly Election: Heavy turnout in electoral states, incidents of violence in many places
पश्चिम बंगाल चुनाव में वोट डालने पहुंची महिलाएं - फोटो : PTI

विस्तार

केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में मंगलवार को भारी मतदान हुआ, वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के दौरान पांच उम्मीदवारों पर हमला किया गया और कई स्थानों पर हिंसा भी हुई।

विज्ञापन


केरल में शाम सात बजे तक 73.58 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रदेश में कुल दो करोड़ 74 लाख मतदाता हैं। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए शाम पांच बजे तक 77.90 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


प्रदेश के 140 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान कराया गया और इसके लिए राज्य भर में 40,771 मतदान केंद्र बनाए गए थे ।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (धर्मादम), विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला (हरिपद), वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमान चांडी (पुथुपल्ली), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन (कोन्नी एवं मंजेश्वरम) एवं मेट्रो मैन ई श्रीधरन (पलक्कड़) दोपहर से पहले मतदान करने वालों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विजयन के अलावा उनकी कैबिनेट के 11 सहयोगी समेत चुनाव मैदान में कुल 957 उम्मीदवार हैं।

असम में तीसरे चरण में 12 जिलों के 40 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 79 प्रतिशत मतदान हुआ। हिंसा और गड़बड़ी की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा।

एक अधिकारी ने बताया कि गोलकगंज के दिघलतरी प्राथमिक विद्यालय के एक मतदान केंद्र पर कुछ मुद्दों को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गई। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हवा में गोलीबारी की। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को तीसरे चरण के मतदान के दौरान दो महिलाओं सहित पांच उम्मीदवारों पर हमला हुआ और कई स्थानों पर प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक समूह के बीच झड़प भी हुई। हिंसा के बावजूद मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया और मतदान खत्म होने से दो घंटे पहले शाम पांच बजे तक 77.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी सुजाता मंडल पर हुए हमले में कथित संलिप्तता को लेकर तृणमूल कांग्रेस के तीन और भाजपा के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चला। शाम छह बजे से शाम सात बजे के बीच कोरोना वायरस संक्रमितों और पृथक-वास में रह रहे लोगों ने वोट डाला। कोरोना वायरस से संक्रमित द्रमुक लोकसभा सांसद कनिमोझी मंगलवार को मतदान केंद्र पर पीपीई किट पहनकर मतदान किया।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है और शाम पांज बजे तक 63 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को मतदान किया जिसमें अन्नाद्रमुक के के पलानीस्वामी, ओ पनीरसेल्वम, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन शामिल हैं।

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक और द्रमुक दोनों दल अपने वरिष्ठ नेताओं जे जयललिता और एम करुणानिधि के बिना चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में एक-दो स्थानों से चुनाव संबंधी कुछ छिटपुट घटनाओं की सूचना मिली हालांकि, किसी बड़ी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है।

पुडुचेरी में मंगलवार के चार क्षेत्रों पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में मतदान हुआ। यहां 30 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 324 उम्मीदवार मैदान में हैं। राजग में शामिल एआईएनआरसी के संस्थापक नेता एन रंगासामी चुनावी मैदान में उतरे महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में से हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। एआईएनआरसी ने 16, उसके सहयोगी दल भाजपा ने नौ और अन्नाद्रमुक ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।


कांग्रेस ने 14 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और यानम में वह एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रही है। उसके सहयोगी दल द्रमुक ने 13, वीसीके और भाकपा ने एक-एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed