फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Left's advertising drought is over; after a decade and a half, 'Ganashakti' has received advertising in Bengal

Bengal: खत्म हुआ वाम के विज्ञापन का सूखा; बंगाल में डेढ़ दशक बाद माकपा के मुखपत्र 'गणशक्ति' को मिला विज्ञापन

Sun, 10 May 2026 04:50 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sun, 10 May 2026 04:50 AM IST
सार

भगवा रंग से रंगा और माकपा के मुख पत्र के प्रथम पृष्ठ पर छपा यह विज्ञापन नई सरकार के गठन से संबंधित था। राज्य में 2011 में वाम दलों की 34 साल की सत्ता के अंत के बाद ममता सरकार ने इसे विज्ञापन न देने और सरकारी कार्यालयों में खरीद पर प्रतिबंध के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
Left's advertising drought is over; after a decade and a half, 'Ganashakti' has received advertising in Bengal
माकपा का मुखपत्र 'गणशक्ति' - फोटो : facebook.com/dilipc.mandal

विस्तार

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के डेढ़ दशक के शासन के अंत के साथ ही राज्य की सियासत में नई बयार बहने लगी है। साल 2011 में राज्य में वामदलों के शासन के अंत के साथ ही बीते डेढ़ दशक से सरकारी विज्ञापन की बाट जोह रहे माकपा के बांग्लाभाषा के मुखपत्र गणशक्ति का लंबे इंतजार पर विराम लगा है। इसके साथ ही सत्ता परिवर्तन के बाद वाम दलों और भाजपा नेताओं की एक-दूसरे की तारीफ राज्य में नई सियासत की नजीर पेश कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- PM Modi: आज कर्नाटक-तेलंगाना के दौरे पर पीएम मोदी; हैदराबाद को देंगे ₹9400 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन


शुभेंदु सरकार के शपथ वाले दिन (शनिवार को) पूरे पन्ने का विज्ञापन मिला। भगवा रंग से रंगा और माकपा के मुख पत्र के प्रथम पृष्ठ पर छपा यह विज्ञापन नई सरकार के गठन से संबंधित था। राज्य में 2011 में वाम दलों की 34 साल की सत्ता के अंत के बाद ममता सरकार ने इसे विज्ञापन न देने और सरकारी कार्यालयों में खरीद पर प्रतिबंध के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




माकपा ने किया स्वागत
राज्य इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने नई सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ममता सरकार का फैसला तानाशाही से भरा था। मुख पत्र को विज्ञापन तो दूर इनका सरकारी स्थलों में प्रवेश तक पर प्रतिबंध था। उन्होंने इसे अच्छा संकेत बताते हुए उम्मीद जताई कि नई सरकार इस नीति पर भविष्य में भी कायम रहेगी।


भाजपा कर रही बुद्धदेव की तारीफ
दूसरी ओर सीएम शुभेंदु अधिकारी समेत राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता माकपा नेताओं की लगातार तारीफ कर रहे हैं। खासतौर से अधिकारी ने माकपा के दिग्गज नेता रहे दिवंगत सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य को बार-बार बेहतरीन और पवित्र आत्मा वाला नेता करार दिया। कई नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान वाम मोर्चा के मुखिया बिमान बोस की भी लगातार तारीफ की।

यह भी पढ़ें- 'नीच, भ्रामक और घृणित': फर्जी पोस्ट पर फूटा CJI का गुस्सा, कहा- संविधानिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

रिजू दत्ता तृणमूल से 6 साल के लिए निलंबित
तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के आरोप में अपने प्रवक्ता रिजू दत्ता को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही, पार्टी नेता कोहिनूर मजूमदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मजूमदार पर पार्टी के खिलाफ झूठे, मानहानिकारक और पूर्वाग्रही बयान देने का आरोप है। तृणमूल ने शनिवार को मजूमदार पूछा कि वे अगले 24 घंटों के भीतर वे बताएं कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए। रिजू दत्ता ने पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा को जीत की बधाई दी थी और अपने घर के बाहर तनाव फैलने पर भाजपा नेताओं से सुरक्षा के लिए संपर्क किया था। अपने निलंबन को उन्होंने सच बोलने का परिणाम बताया।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed