फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   left parties had the most cash before demonotisation

नोटबंदी के पहले वाम दलों के पास थी सबसे अधिक नकदी

Mon, 30 Jan 2017 05:44 AM IST
अमर उजाला नेटवर्क/ नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क/ नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jan 2017 05:44 AM IST
विज्ञापन
left parties had the most cash before demonotisation

नोटबंदी के बाद विपक्ष के पास कितनी नकदी मौजूद थी इस बारे में अब खुलासा हुआ है। राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए दस्तावेजों के मुताबिक वामपंथी संगठनों के पास नोटबंदी से ठीक से पहले सबसे ज्यादा नकदी थी। सीपीआई (एम) और सीपीआई के पास कुल मिलाकर साढ़े तीन करोड़ से अधिक की नकदी थी।

विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता और कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव के सदस्य वेंकटेश नायक ने चुनाव आयोग को सौंपे गए 22 राष्ट्रीय दलों और क्षेत्रीय दलों के वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट का विश्लेषण किया। विश्लेषण में पाया गया कि 31 मार्च 2016 तक सीपीआई (एम) के पास सबसे अधिक तीन करोड़ 56 लाख 97 हजार रुपए जबकि सीपीआई के पास 88 हजार 468 रुपए की नकदी मौजूद थी। कुल 22 राजनैतिक दल ऐसे थे जिनके पास नोटबंदी के ठीक पहले तक कुल चार करोड़ 78 लाख 66 हजार 338 रुपए की नकदी थी। 
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी थी जिसके पास 26 लाख 59 हजार 602 रुपए नकद थे। तृणमूल कांग्रेस के पास 10 लाख 14 हजार रुपये जबकि शिरोमणि अकाली दल के पास 29 हजार रुपये नकद थे। एआईएडीएमके के पास 39 लाख 98 हजार तो डीएमके के पास 50 हजार रुपये, लोक जनशक्ति के पास 25 लाख रुपये जबकि राष्ट्रीय लोकदल के पास 10 लाख 68 हजार रुपये और 

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के पास था सबसे अधिक बैंक बैलेंस

left parties had the most cash before demonotisation
बसपा प्रतीक

तेलुगूदेशम के पास चार लाख 47 हजार रुपए नकदी के तौर पर मौजूद थे। गौर करने वाली बात यह है कि 30 अक्टूबर 2016 तक भाजपा, कांग्रेस और एनसीपी जैसी बड़ी पार्टियों ने अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी ही नहीं। यही नहीं समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, असम गण परिषद, जनता दल (यूनाइटेड), जनता दल (सेकुलर) और शिवसेना जैसी क्षेत्रीय दलों ने भी आयोग से चंदे की जानकारी साझा करना मुनासिब नहीं समझा। 

उल्लेखनीय है कि आयकर से छूट के लिए तमाम पार्टियों को वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट चुनाव आयोग को देनी होनी होती है। इसके लिए राजनीतिक दलों को पांच माह का अतिरिक्त समय भी दिया जाता है। कुल मिलाकर 30 अक्टूबर तक हर हाल में चंदे से जुड़े दस्तावेज आयोग को सौंप देने होते हैं।

बसपा के पास सबसे ज्यादा बैंक बैलेंस आयोग में जमा दस्तावेजों के मुताबिक बसपा के पास सबसे अधिक बैंक बैलेंस था। बसपा के बैंक खाते में 507 करोड़ 22 लाख 30 हजार 803 रुपए जमा थे। सीपीआई (एम) के बैंक खाते में 282 करोड़ 23 लाख 87 हजार रुपए और डीएमके के बैंक खाते में 244 करोड़ 29 लाख जबकि एआईएडीएमके के बैंक खाते में 216 करोड़ रुपए जमा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed