फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Leaders yogi scindia reactions on Jitin Prasad joining BJP

भाजपा के हुए जितिन: सीएम योगी और सिंधिया ने किया स्वागत, कांग्रेस का तंज- पार्टी छोड़ने के लिए 'धन्यवाद'

Wed, 09 Jun 2021 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 09 Jun 2021 05:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए। उनके शामिल होने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी हैं। 

विज्ञापन
Leaders yogi scindia reactions on Jitin Prasad joining BJP
जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर नेताओं की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस आलाकमान से लंबे समय से नाराज चल रहे जितिन प्रसाद ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। जितिन प्रसाद के पार्टी में शामिल होने के बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी। योगी ने ट्वीट किया 'जितिन प्रसाद के आने से उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती मिलेगी'। वहीं कांग्रेस से भाजपा में आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, जितिन प्रसाद हमारे भाई और मित्र हैं। भाजपा में उनका स्वागत है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने 'धन्यवाद' कहकर जितिन प्रसाद पर तंज कसा है।

विज्ञापन

 

वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस के लिए बड़ा झटका करार दिया है। बिश्नोई ने कहा कि उनकी पार्टी को राज्यों में जीत हासिल करने के लिए जन नेताओं की पहचान कर उन्हें मजबूती प्रदान करनी चाहिए।  बिश्नोई ने ट्वीट किया, ‘‘पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ... और अब जितिन प्रसाद ...। कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि हम उन नेताओं को खो रहे हैं जिन्होंने पार्टी को दिया और आगे भी दे सकते थे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी कसा तंज, कहा- पार्टी छोड़ने के लिए धन्यवाद
कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने भी पार्टी छोड़ने को लेकर जितिन प्रसाद पर तंज कसा है। इसके लिए पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जितिन प्रसाद जी का कांग्रेस पार्टी छोड़ने के लिए धन्यवाद।
 
जाने वाले जाते रहते हैं: खड़गे
उधर, कांग्रेस सासंद मल्लिकार्जुन खड़ने ने जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा, 'जाने वाले जाते रहे हैं, हम उन्हें रोक नहीं सकते। यह उनका फैसला था। उनका यहां (कांग्रेस में) भी भविष्य था। हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।' इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस में मतभेदों के समाधान के लिए गठित किए गए कांग्रेस के पैनल को लेकर खड़गे ने कहा कि हम तीन-चार दिन में अपनी रिपोर्ट जमा कर देंगे।

कांग्रेस में ऐसे नेता हैं जो सही इस्तेमाल किए जाने पर नतीजे दे सकते हैं: देवड़ा
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि कांग्रेस को अपनी पुरानी स्थिति पाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरा मानना है कि कांग्रेस एक पार्टी के तौर पर यह कर सकती है और करना ही चाहिए कि वह एक विशाल पार्टी वाली अपनी पुरानी स्थिति फिर से हासिल करे। हमारे पास अब भी ऐसे नेता हैं जिन्हें अगर सशक्त किया जाए और बेहतरीन ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो वे नतीजे दे सकते हैं।’


प्रसाद को यह नहीं भूलना चाहिए : डीके शिवकुमार
जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और नेहरू परिवार ने ही उन्हें पहचान दिलाई। उन्हें और मुझे यह नहीं भूलना चाहिए।

भाजपा में उनका भविष्य उज्ज्वल होगा : अदिति सिंह
कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को कहा कि यह कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति है और पार्टी को आत्ममंथन करना चाहिए कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद जैसे वरिष्ठ नेता क्यों जा रहे हैं। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बनती जा रही है। भाजपा में उनका (जतिन) भविष्य उज्ज्वल होगा।

जितिन का जाना हमारे चेहरे पर एक बड़ा तमाचा : रावत
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि जितिन प्रसाद का भाजपा में शामिल होना हमारे चेहरे पर एक बड़े तमाचे की तरह है। यह दुखद और निराशाजनक है। मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने कांग्रेस को एक क्षेत्रीय पार्टी कहा और उस पार्टी में शामिल हो गए, जिसके खिलाफ उनके परिवार ने लड़ाई लड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed