फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Leaders pay tribute to Mahatma Gandhi, Lal Bahadur Shastri on their birth anniversary

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 02 Oct 2016 12:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Oct 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
Leaders pay tribute to Mahatma Gandhi, Lal Bahadur Shastri on their birth anniversary
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ कई सारे नेताओं ने रविवार की सुबह राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को उनकी 147वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल रहे। 
विज्ञापन


राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने वालों में विपक्ष के नेता भी राजघाट पहुंचे। कांग्रेस पार्टी के गुलाम नबी आजाद, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने भी बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद सभी नेता क्रमशः विजय घाट पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धाजंलि अर्पित की। 
 

पेरिस क्लाइमेट डील को स्वीकार करेगा भारत

Leaders pay tribute to Mahatma Gandhi, Lal Bahadur Shastri on their birth anniversary
इस बीच राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में 'स्वच्छ भारत अभियान' से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शनिवार की शाम राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, 'गांधी जी ने हमें साथ रहने और एक दूसरे का सम्मान करना सिखाया। उन्होंने अपनी दुर्लभ योग्यताओं का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया और बताया कि कैसे एक व्यक्ति सामाजिक और राजनीतिक बदलाव ला सकता है।'
महात्मा गांधी की जयंती पर भारत आज पेरिस क्लाइमेट डील को स्वीकार करेगा। राष्ट्रपति ने शनिवार को ही इस पर हस्ताक्षर कर दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर को इस संदर्भ में घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed