फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सोनिया गांधी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने फहराया तिरंगा, देखें स्वतंत्रता दिवस के कुछ अद्भुत दृश्य

Sun, 15 Aug 2021 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 15 Aug 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
leaders independence day photos today, Independence day 2021 photos, defence minister rajnath singh, sonia gandhi, cm yogi adityanath hoists the tricolor the country is celebrating 75th independence day
स्वतंत्रता दिवस 2021 - फोटो : ANI

देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी  समेत कई बड़े नेताओं ने दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावा  अन्य  राज्य के मुख्यमंत्रियों ने भी झंडा फहराया। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्र के संबोधन के दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं कीं। पीएम मोदी ने नया मंत्र देते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास में 'सबका प्रयास' को जोड़ दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अब सभी सैनिक स्कूलों में बेटियां भी पढ़ेंगे। वहीं इसके अलावा युवाओं के रोजगार के लिए 'पीएम गति शक्ति' योजना का भी एलान किया। इस बीच पहली बार आयोजन स्थल पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई।

leaders independence day photos today, Independence day 2021 photos, defence minister rajnath singh, sonia gandhi, cm yogi adityanath hoists the tricolor the country is celebrating 75th independence day
सोनिया गांधी - फोटो : Twitter@inc

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

leaders independence day photos today, Independence day 2021 photos, defence minister rajnath singh, sonia gandhi, cm yogi adityanath hoists the tricolor the country is celebrating 75th independence day
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि देश की स्वाधीनता के अमृत महोत्सव वर्ष का हम सबको साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है। 1947 में पराधीनता के खिलाफ एक लंबी लड़ाई के बाद देश स्वतंत्र हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
leaders independence day photos today, Independence day 2021 photos, defence minister rajnath singh, sonia gandhi, cm yogi adityanath hoists the tricolor the country is celebrating 75th independence day
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने थलसेना, नौसेना, वायुसेना एवं तटरक्षक बल के बहादुर सैनिकों समेत देश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

विज्ञापन
leaders independence day photos today, Independence day 2021 photos, defence minister rajnath singh, sonia gandhi, cm yogi adityanath hoists the tricolor the country is celebrating 75th independence day
मोहन भागवत - फोटो : ANI

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुंबई के आईईएस राजा शिवाजी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed