फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Leader of Opposition in the Lok Sabha Rahul Gandhi to visit violence-hit Parbhani on Dec 23

Maharashtra: राहुल गांधी 23 दिसंबर को हिंसा प्रभावित परभणी का करेंगे दौरा, बीजेपी ने बताया 'नाटक'

Sun, 22 Dec 2024 05:02 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Dec 2024 05:02 PM IST
सार

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस महीने की शुरुआत में हुई हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Leader of Opposition in the Lok Sabha Rahul Gandhi to visit violence-hit Parbhani on Dec 23
राहुल गांधी - फोटो : X/INC

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को महाराष्ट्र के परभणी शहर का दौरा करेंगे। इसके दौरान वह इस महीने की शुरुआत में हुई हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। हालांकि राहुल गांधी के इस दौरे को भाजपा ने "नाटक" करार दिया है। बता दें कि, 10 दिसंबर की शाम को मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित इस शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान की कांच से बनी प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिसके बाद परभणी में हिंसा भड़क उठी थी।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी अंबेडकरवादी सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवारों से मिलेंगे। जिनकी पुलिस हिरासत में मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा वह विजय वाकोडे के परिवार से भी मिलेंगे, जिनकी विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि, आरोप लगाए गए हैं कि सूर्यवंशी की पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई थी। हालांकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में राज्य विधानसभा में कहा कि उस व्यक्ति ने एक मजिस्ट्रेट को बताया था कि उसे प्रताड़ित नहीं किया गया था और सीसीटीवी फुटेज में भी क्रूरता का कोई सबूत नहीं मिला है। मुख्यमंत्री फडणवीस पहले ही परभणी हिंसा की न्यायिक जांच की घोषणा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने राहुल के दौरे को बताया नाटक
अब राज्य भाजपा प्रमुख और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राहुल गांधी के दौरे को "नाटक" करार दिया। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि, इस तरह के नाटक करने के बजाय, इस बात पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए कि रचनात्मक तरीकों से समाज को कैसे लाभ पहुंचाया जा सकता है? भाजपा और राज्य सरकार समाज और सभी समुदायों को एकजुट रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed