Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lawrence Bishnoi Gang Member Harry Boxer Held in US Will Mumbai Police Get His Custody

हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार: मुंबई पुलिस को कब मिलेगी कस्टडी? क्या अनमोल बिश्नोई जैसा करना होगा इंतजार?

Tue, 10 Nov 2026 05:17 PM IST
Sunil Mehrotra सुनील मेहरोत्रा
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:17 PM IST
सार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर की अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस उसकी कस्टडी हासिल करने की कोशिश करेगी। वह रोहित शेट्टी के घर फायरिंग और रणवीर सिंह से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी है। अनमोल बिश्नोई का मामला भी चुनौती बढ़ाता है।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi Gang Member Harry Boxer Held in US Will Mumbai Police Get His Custody
अमेरिका में पकड़ा गया गैंगस्टर हैरी बॉक्सर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और बड़े गुर्गे हैरी बॉक्सर की गिरफ्तारी के बाद अब मुंबई पुलिस के सामने उसकी कस्टडी हासिल करने की चुनौती होगी। हैरी बॉक्सर को तीन दिन पहले अमेरिका में पकड़ा गया है और उसे भारत लाने की कोशिशें चल रही हैं। वह फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग और अभिनेता रणवीर सिंह से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या केंद्र सरकार हैरी बॉक्सर की कस्टडी मुंबई क्राइम ब्रांच को देगी? इसकी वजह यह है कि कुछ महीने पहले अमेरिका से भारत लाए गए अनमोल बिश्नोई की कस्टडी भी अब तक मुंबई क्राइम ब्रांच को नहीं मिल पाई है। अनमोल सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग और बाबा सिद्दिकी की हत्या के मामले में आरोपी है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, हैरी बॉक्सर को भारत लाए जाने के बाद सबसे पहले सीबीआई या एनआईए उसकी कस्टडी ले सकती है। ऐसे में शुरुआती तौर पर मुंबई क्राइम ब्रांच को उसकी कस्टडी मिलने की संभावना कम है। मुंबई में दर्ज मामलों में पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच बाद में उसकी रिमांड मांग सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं है कि भारत पहुंचने पर उसे कौन सी एजेंसी गिरफ्तार करेगी और सबसे पहले किस एजेंसी को उसकी कस्टडी मिलेगी।
विज्ञापन


दरअसल, हैरी बॉक्सर को अमेरिका में पकड़े जाने से पहले सीबीआई और इंटरपोल अमेरिकी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे थे। अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) ने उसे कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया है। राजस्थान पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने भी कहा है कि उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है। जांच एजेंसियों ने विदेश में उसकी गतिविधियों का पता लगाने के बाद इंटरपोल के जरिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ जानकारी साझा की थी। बताया जाता है कि अमेरिका पहुंचने से पहले उसने गुयाना से मैक्सिको के रास्ते यात्रा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी और भारत वापसी की अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया में समन्वय किया है। इसलिए शुरुआती कस्टडी केंद्रीय एजेंसी को मिलने की संभावना है। मुंबई पुलिस बाद में शहर में दर्ज मामलों में पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी मांग सकती है। सूत्रों के मुताबिक, हैरी बॉक्सर के खिलाफ अलग-अलग राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों में भी मामले दर्ज हैं। ऐसे में उसकी कस्टडी किस एजेंसी को पहले मिलेगी, यह कानूनी प्रक्रिया और संबंधित मामलों पर निर्भर करेगा।

इस मामले में अनमोल बिश्नोई की भारत वापसी एक अहम उदाहरण है। साल 2025 में अमेरिका से भारत लाए जाने के बाद अनमोल को एनआईए की कस्टडी में दिया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग और बाबा सिद्दिकी की हत्या के मामलों में उसकी भूमिका की जांच के लिए कस्टडी मांगी थी, लेकिन अब तक उसे अनमोल की कस्टडी नहीं मिल सकी है। लॉरेंस बिश्नोई भी सलमान खान फायरिंग मामले में आरोपी है और साबरमती जेल में बंद है, लेकिन उसकी कस्टडी भी मुंबई क्राइम ब्रांच को नहीं मिली है।


मुंबई पुलिस हैरी बॉक्सर से अभिनेता रणवीर सिंह को 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को धमकी देने के मामलों में पूछताछ करना चाहती है। रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट में भी उसका नाम सामने आया था। ऐसे में मुंबई पुलिस के लिए उसकी कस्टडी अहम है। लेकिन अनमोल बिश्नोई के मामले को देखते हुए यह सवाल बना हुआ है कि क्या इस बार मुंबई क्राइम ब्रांच को हैरी बॉक्सर से अपने मामलों में पूछताछ का मौका मिलेगा या उसे भी केंद्रीय एजेंसियों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed