फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Law does not help those who sleep, says HC while refusing to condone delay

Bombay HC: 'कानून उन लोगों की मदद नहीं करता जो सोए रहते हैं', हाईकोर्ट ने खारिज की देरी के लिए माफी की याचिका

Wed, 29 May 2024 07:09 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 May 2024 07:09 AM IST
सार

Bombay HC: बंबई उच्च न्यायालय ने वर्ष 2021 के एक आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने में 5,193 दिनों की देर के लिए माफी मांगने वाली याचिका खारिज की। अदालत ने कहा कि कानून उन लोगों की मदद करता है जो सतर्क रहते हैं, न कि उनकी जो नींद में रहते हैं।

विज्ञापन
Law does not help those who sleep, says HC while refusing to condone delay
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

बंबई उच्च न्यायालय ने वर्ष 2021 के एक आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने में 5,193 दिनों की देर के लिए माफी मांगने वाली याचिका खारिज की। अदालत ने कहा कि कानून उन लोगों की मदद करता है जो सतर्क रहते हैं, न कि उनकी जो नींद में रहते हैं। अदालत ने आवेदक मणिबेन चंद्रकांत पर 50 हजार रुपये के जुर्माना भी लगाया। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति अभय आहूजा ने इस महीने की शुरुआत में आदेश पारित किया था। आवेदक ने एक अन्य अदालत द्वारा 3 अक्तूबर, 2001 को दिए गए आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने में हुई देरी के लिए माफी मांगी थी। 
विज्ञापन


अदालत ने दोनों पक्षों के बीच दायर सहमति शर्तों के संदर्भ में एक आदेश पारित किया था। जिसमें कहा गया था कि दादर में एक भूखंड के संबंध में बेदखली का मुकदमा आवेदक द्वारा लघु वाद न्यायालय में दायर किया गया था, जिसे बंबई उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। एसएफटी दाखिल नहीं करने या गलत विवरण भरने पर भी जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में जाकर चंद्रकांत दलाल ने अपने वकील से परामर्श करने के बाद महसूस किया कि उन्हें आदेश को चुनौती देनी चाहिए। प्रतिवादियों की ओर से पेश वकील मोहन टेकावड़े और स्वाति टेकावड़े ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि देरी के लिए स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। उच्च न्यायालय ने इस दलील को बरकरार रखा। अदालत ने कहा, पारित किए गए आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने में 5,193 दिनों की देरी हुई है। कानून सतर्क लोगों की मदद के लिए है, न कि नींद में सोए लोगों की मदद के लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed