फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Latest News Updates: In Nagercoil road accident four members of music troupe died; Tree fell on auto in Udupi

Accident: नागरकोइल सड़क हादसे में संगीत मंडली के चार सदस्यों की जान गई; उडुपी में ऑटो पर गिरा पेड़, दो की मौत

Fri, 12 May 2023 12:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 12 May 2023 12:53 PM IST
सार

घटना के बाद पुलिस और दमकरकर्मी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं अस्पतल ले जाते समय एक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Latest News Updates: In Nagercoil road accident four members of music troupe died; Tree fell on auto in Udupi
Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के नागरकोइल के पास सड़क दुर्घटना में एक संगीत मंडली के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मार्थांडम के 12 सदस्यों की संगीत मंडली तिरुनेलवेली से अपने कार्यक्रम का समापन कर एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन से अपने घर वापस लौट रही ती। सुबह के साढ़े छह बजे जैसे ही उन्होंने नागरकोइल के पास वेल्लमदम के पास लायम जंक्शन को पार किया एक एसयूवी तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की बस में जा घुसी। 


इस घटना के बाद पुलिस और दमकरकर्मी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं अस्पतल ले जाते समय एक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि एसयूवी के चालक को छपकी आ गई थी, जिस वजह से यह दुर्घटना हो गई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
विज्ञापन


ऑटोरिक्शा के ऊपर गिरा पेड़, दो की मौत

कर्नाटक के उडुपी जिले में कौप-शिरवा रोड पर एक चलती ऑटोरिक्शा के ऊपर पेड़ गिर गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मरने वालों की पहचान 45 वर्षीय पुष्पा और उसके जीजा कृष्णा के तौर पर की गई है। घटना के तुरंत बाद ही ऑटोचालक मौके से फरार हो गया। 

सूत्रों ने कहा कि मृतक कौप से शिरवा जा रहे थे, तभी भारी बारिश में एक बड़ा पेड़ उखड़ गया और वाहन पर गिर गया। शिरवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed