{"_id":"574e51034f1c1b7d2810a9cf","slug":"lata-mangeshkar-said-i-don-t-know-tanmay","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AIB के भद्दे वीडियो पर लता दीदी ने तोड़ी चुप्पी, तन्मय को दिया ऐसा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
AIB के भद्दे वीडियो पर लता दीदी ने तोड़ी चुप्पी, तन्मय को दिया ऐसा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला,मुंबई
Updated Wed, 01 Jun 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
लता मंगेशकर
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईबी के एंकर तन्मय भट्ट का लता और सचिन पर बनाया गया भद्दा वीडीयो सोशल साइट पर वायरल होने के बाद भारत की महान गायिका लता मंगेशकर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक वेबसाइट ने जब लता से इस वीडियो और तन्मय के बारे में पूछा, तो उन्होंने बड़ी ही सधी हुइ भाषा में जवाब दिया।
विज्ञापन
लता ने कहा, 'मैने यह वीडियो नहीं देखा और न ही मैं इसे देखना चाहती हूं।' उन्होंने कहा, 'मैं इसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं। मैं नहीं जानती कि तन्मय भट्ट कौन है?' स्पष्ट है कि लता इस पर विचार व्यक्त कर मामले को तूल नहीं देना चाहती हैं।
विज्ञापन
वे एक बहुत बड़ी हस्ती हैं और इस तरह की ओछी हरकत से उनकी छवि को जरा भी आंच नहीं पहुंचेगी। हालांकि लता के नजदीकी सूत्रों की मानें तो लता इस वीडियो से नाराज हैं, लेकिन अपनी नाराजगी को जाहिर कर लता बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने इस मामले से अपने आपको दूर कर लिया है।
विज्ञापन
तन्मय भट
गौरतलब है कि अपनी फूहड़ता के कारण पूर्व में चर्चा में आ चुके कॉमेडी यू ट्यूब चैनल एआईबी पर इस बार महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को निशाना बनाया गया था। एआईबी के सदस्य तन्मय भट ने इस वीडियो को बनाया था।
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी तीखी प्रक्रिया हुई है। बॉलीवुड के दिग्गजों ने भी इस वीडियो की आलोचना की है। मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से तन्मय भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। शिवसेना ने भी इसकी निंदा की है।
तन्मय भट्ट ने अपने फेसबुक पेज पर 26 मई को 'सचिन बनाम लता सिविल वार' नाम से पोस्ट की गई इस वीडियो में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महान गायिका लता मंगेशकर को एक दूसरे से झगड़ते हुए दिखाया है। वीडियो में सचिन और लता से मिलते जुलते चेहरे और उनकी आवाज की नकल उतारते हुए एक दूसरे पर भद्दी टिप्पणी की गई है।
तन्मय ने न सिर्फ लता मंगेशकर की उम्र पर टिप्पणी की बल्कि एक चर्चित टीवी शो के चरित्र से तुलना करते हुए यहां तक कह दिया कि अब उन्हें मर जाना चाहिए। वीडियो में कई बार बातचीत के दौरान फूहड़ शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी तीखी प्रक्रिया हुई।