फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   last tea shop located at Badrinath, you will be able to pay with UPI, Anand Mahindra said - Jai Ho

UPI: बद्रीनाथ स्थित आखिरी चाय की दुकान पर कर सकेंगे यूपीआई से पेमेंट, आनंद महिंद्रा बोले- जय हो

Sat, 05 Nov 2022 10:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 05 Nov 2022 10:58 AM IST
सार

एक यूजर ने माणा गांव में यूपीआई से भुगतान की सुविधा शुरू होने पर इस आखिरी चाय की दुकान को लेकर एक ट्वीट व वीडियो साझा किया था। साझा की गई तस्वीर में भारत की आखिरी चाय की दुकान' और यूपीआई बारकोड व दुकान के मालिक नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
last tea shop located at Badrinath, you will be able to pay with UPI, Anand Mahindra said - Jai Ho
UPI facility started at last tea shop located at Badrinath - फोटो : twitter

विस्तार

उत्तराखंड के बद्रीनाथ के समीप माणा गांव स्थित देश की आखिरी चाय की दुकान पर अब यूपीआई से पेमेंट किया जा सकेगा। 10,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस चाय की दुकान पर यह सुविधा मिलने पर शीर्ष उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर खुशी जताई है। 

विज्ञापन


हुआ यूं कि एक यूजर ने माणा गांव में यूपीआई से भुगतान की सुविधा शुरू होने पर इस आखिरी चाय की दुकान को लेकर एक ट्वीट व वीडियो साझा किया था। साझा की गई तस्वीर में बोर्ड पर लिखा है  'भारत की आखिरी चाय की दुकान' और यूपीआई बारकोड व दुकान के मालिक नजर आ रहे हैं।' दस हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलना अपने आप में डिजिटल इंडिया की मिसाल है। तस्वीरों में चाय दुकान के बोर्ड पर लिखा दिख रहा है 'मणिफद्रपुरी (माणा), ब्यास गुफा श्री बद्रीनाथ।
विज्ञापन


जैसे ही उक्त ट्वीट पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की नजर पड़ी तो वे खुद को खुशी प्रकट करने से रोक नहीं सके। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से उक्त ट्वीट को साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- जैसा कि कहते हैं, एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर होती है, यह तस्वीर भारत के डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम के दायरे और पैमाने को दर्शाती है, जय हो!'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आनंद महिंद्रा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर यूजर्स उनके ट्वीट पर ढेरों प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनके 98 लाख फॉलोअर्स हैं। महिंद्रा सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं और वे किसी न किसी विषय पर लगातार ट्वीट कर नए भारत में रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। इसके पहले भी उनके कई ट्वीट लोकप्रिय हुए हैं। बहरहाल आप भी जब बद्रीनाथ में इस अंतिम चाय दुकान पर जाएं तो चाय जरूरी पीजिएगा, ताकि माणा गांव की यादें आपके जेहन में रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed