फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Last rites of hostage-taker Rohit Arya performed in Pune

Rohit Arya: बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य का पुणे में हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी और बेटा रहे मौजूद

Sat, 01 Nov 2025 09:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 01 Nov 2025 09:28 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, रोहित बीते कुछ समय से अपने परिवार से अलग रह रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि रोहित का हाल के वर्षों में अपने परिवार के साथ बहुत कम संपर्क था।
 

विज्ञापन
Last rites of hostage-taker Rohit Arya performed in Pune
रोहित आर्य - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य का शनिवार तड़के पुणे में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 50 वर्षीय रोहित आर्य ने 10-12 साल के सत्रह बच्चों और दो व्यस्कों को गुरुवार को मुंबई के पवई इलाके में एक स्टूडियो में बंधक बना लिया था। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने एक समन्वित कार्रवाई करते हुए बच्चों को छुड़ाया। करीब तीन घंटे चले इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने रोहित को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जेजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद पुणे ले जाया गया शव
रोहित के शव का मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ और फिर उसका शव पुणे उसके घर ले जाया गया। शनिवार तड़के रोहित आर्य का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें रोहित की पत्नी, बेटा और परिवार के अन्य करीबी लोग ही शामिल हुए। पुलिस के अनुसार, रोहित बीते कुछ समय से अपने परिवार से अलग रह रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि रोहित का हाल के वर्षों में अपने परिवार के साथ बहुत कम संपर्क था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Mumbai Hostage Case: पूर्व मंत्री केसरकर बोले- 'रोहित को आर्थिक मदद दी थी’; पत्नी का इनकार; खड़े हो रहे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी टेंडर का पैसा नहीं मिलने का दावा
रोहित आर्य पुणे का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि रोहित आर्या को एक स्कूल के काम का सरकारी टेंडर मिला हुआ था। रोहित का कहना है कि उसे अपने द्वारा किये गए काम के पैसे नही मिले थे। रोहित ने अपने बकाया पैसे के लिए कई बार आंदोलन भी किया था। रोहित का कहना था कि उसका दो करोड़ रुपया बकाया था। कहा जा रहा है कि उसने इसी कारण बच्चों को बंधक बनाया था। महाराष्ट्र भी रोहित आर्य के भुगतान संबंधी मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने कहा कि उन्होंने बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य के शिक्षा विभाग के साथ किए गए काम के बारे में रिपोर्ट मांगी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed