फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   last five days UP Police encountered and killed two criminals and stacked more then two dozen

योगी 'राज' में बदमाशों की शामत, 48 घंटे 16 एनकाउंटर, 25 से अधिक दबोचे

Sat, 03 Feb 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Feb 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
last five days UP Police encountered and killed two criminals and stacked more then two dozen
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पुलिस एक्शन में है और चुन-चुन कर बड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए मुहिम चला रही है। महज पांच दिनों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर और धड़पकड़ कर एक ओर जहां कई अपराधियों को ढेर कर दिया है वहीं 25 से अधिक अपराधियों को धरदबोचा है।  कुछ दिनों से चल रही धड़पकड़ में पुलिस ने 10 जिलों में करीब 15 एनकाउंटर किए।
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में कई नामी -गिरामी अपराधियों को मार भी गिराया है।  ये एनकाउंटर मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, बुलंदशहर, शामली, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, कानपुर और लखनऊ शामिल है। इस धड़पकड़ में पुलिस ने काफी मात्रा में असलहे, कैश, कार और गहने सहित जिंदा कारतूस तक बरामद किया है।  
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में नोएडा एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को थाना मीरापुर क्षेत्र में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश इंद्रपाल को मुठभेड़ में मार गिराया जबकि उसके दूसरे साथी फरार हो गए। वहीं शुक्रवार की देर रात ही नोएडा के सेक्टर-69 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन चेकिंग के दौरान फेज थ्री पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान  पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि एक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए दोनों बदमाश अंकित शर्मा उर्फ अक्की निवासी सोनीपत, हरियाणा और राहुल निवासी फूलपुर पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

धड़-पकड़ में पुलिस ने काफी मात्रा में असलहे और कैश बरामद किया है

last five days UP Police encountered and killed two criminals and stacked more then two dozen
वहीं शनिवार सुबह 3 फरवरी को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ताबड़तोड़ डकैती से राजधानी को दहशत में डालने वाले बदमाशों को शनिवार सुबह पुलिस ने घंटों चली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ के पारा और कृष्‍णानगर थाने के बार्डर पर सुबह करीब चार बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक ये चारो बदमाश बावरिया गैंग के हैं। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि दो को हिरासत में लिया गया।

मुजफ्फरनगर में हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश की एक गोली एसटीएफ के दरोगा योगेंद्र सिंह के सीने में भी लगी। जबकि बदमाश इंद्रपाल सिंह के सिर में गोली लगी। इंद्रपाल पर दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, रुड़की हरिद्वार में लूट, हत्या और डकैती की वारदात के लगभग 29 मुकदमे दर्ज थे।
मौके से पुलिस ने एक बंदूक, दो 9 एमएम की पिस्टल, बड़ी मात्रा में खोखा, कारतूस आदि सामान बरामद किया है। 

वहीं शामली में पुलिस ने बुधवार को ताबड़तोड़ एनकाउंटर करते हुए 24 घंटे के भीतर पांच बदमाशों को दबोचा था।  जहां बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई तो वहीं मंगलवार रात को भी पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली मारी। दो घायल सहित पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जबकि दो बदमाशों को मंगलवार रात में गिरफ्तार किया था। 

बागपत में बिजवाड़ा-पुट्ठी मार्ग पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश दीपक कुमार ने शुक्रवार को मेरठ के मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों रमन राठी निवासी तलहेड़ा मुजफ्फरनगर व विक्रांत निवासी लक्ष्मण विहार मुजफ्फरनगर बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि ये बदमाश धनौरा-सिल्वर नगर में किसान देवी सिंह की हत्या के मामले में पैरवी कर रही महिला की हत्या करने जा रहे थे। 

बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया

last five days UP Police encountered and killed two criminals and stacked more then two dozen
उधर, मेरठ पुलिस ने भी शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। 15 हजार के इनामी घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दबोचे गए बदमाश के खिलाफ 20-25 मुकदमे दर्ज है। 

गौरतलब है कि शामली में बुधवार को तीन मुठभेड़ों में 20 हजार के इनामी सहित आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। तो वहीं बृहस्पतिवार को बागपत में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में तीन 15-15 हजार के इनामी बदमाशों को दबोचा गया था।

आए दिन हो रहे एनकाउंटर को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे उत्तर प्रदेश में योगी 'राज' के चलते बदमाशों की शामत आ गई हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed