{"_id":"5a2df20f4f1c1bc8678c0b10","slug":"lashkar-e-taiba-jamaat-ud-dawah-collecting-donations-for-rohingya-muslims-in-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शरणार्थियों की मदद के लिए रोहिंग्या नेताओं ने लश्कर-ए-तैयबा से 'मिलाया हाथ', जुटाया जा रहा चंदा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शरणार्थियों की मदद के लिए रोहिंग्या नेताओं ने लश्कर-ए-तैयबा से 'मिलाया हाथ', जुटाया जा रहा चंदा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 11 Dec 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
रोहिंग्या मुसलमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार के रखाइन प्रांत से पलायन कर इधर-उधर बस रहे रोहिंग्या मुसलमानों के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा फंड जुटाने में लगा है। इसके लिए दुबई में रह रहे रोहिंग्या नेता पाकिस्तान जाकर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन जमात उद दावा के लोगों से मिले भी थे। जमात उद दावा से जुड़ा संगठन 'फला ए इंसानियत' कथित रूप से पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश के साथ-साथ बाकी जगह रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के लिए चंदा एकत्रित कर रहा है।
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट: रोहिंग्या हिंदुओं की हत्या किसने की?
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि दुबई के एक संगठन जिसका नाम 'रोहिंग्या फेडरेशन ऑफ अराकन' है उसकी अध्यक्ष फिरदोस शेख पिछले महीने पाकिस्तान गई थीं। वहां उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों के सपोर्ट में हुए एक सेमिनार में हिस्सा लिया था और जमात उद दावा के कुछ लोगों से मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन
फला ए इंसानियत की एक-एक युनिट बांग्लादेश और इंडोनेशिया में काम कर रही है। दोनों जगह संगठन का काम राहत सामग्री और दवाएं मुहैया करवाने का है।
भारत लगातार रख रहा नजर
रोहिंग्या हिंदू
- फोटो : File Photo
हमारी खुफिया एजेंसियां इस बात पर लगातार नजर रखे हुए हैं, क्योंकि रोहिंग्या मुसलमानों से जुड़े संगठन पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के साथ जम्मू-कश्मीर में भी अपने आपको मजबूत करना चाहते हैं। गृह मंत्रालय अगस्त में ही एडवाइजरी जारी करके कह चुका है कि रोहिंग्या मुसलमान अवैध रूप से भारत में घुस रहे हैं जो कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।
बीते अगस्त म्यांमार के रखाइन प्रांत में हुई हिंसा के बाद से ही म्यांमार से बड़ी तादाद में रोहिंग्या मुसलमान पलायन कर रहे हैं. अब तक तकरीबन 4 लाख से भी अधिक रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश का रुख कर चुके हैं। ऐसा कहा गया है कि बांग्लादेश के रास्ते वे लोग भारत के कश्मीर तक पहुंच गए हैं।
बीते अगस्त म्यांमार के रखाइन प्रांत में हुई हिंसा के बाद से ही म्यांमार से बड़ी तादाद में रोहिंग्या मुसलमान पलायन कर रहे हैं. अब तक तकरीबन 4 लाख से भी अधिक रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश का रुख कर चुके हैं। ऐसा कहा गया है कि बांग्लादेश के रास्ते वे लोग भारत के कश्मीर तक पहुंच गए हैं।