फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lashkar co-founder praises China, provoking jihadis for wage war within India

लश्कर के सरगना ने चीन को सराहा, कहा- दार्जिलिंग, सिक्किम में आतंक फैलाओ

Tue, 25 Jul 2017 12:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 25 Jul 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
Lashkar co-founder praises China, provoking jihadis for wage war within India
- फोटो : daily mail

कश्मीर में आतंक फैलाने के बाद आतंकी भारत के उत्तरपूर्वी क्षेत्र को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। पाकिस्तान में बैन हो चुके आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने जिहादियों को देश के उत्तरपूर्वी इलाकों में आतंक भड़काने की बात कही है। लश्कर के आतंकियों की चाल सुरक्षा एजेंसी के रडार में एक वीडियो लीक होने की बात आई।

विज्ञापन


इस वीडियो में लश्कर के को-फाउंडर अमीर हमजा ने दार्जिलिंग, सिक्किम समेत देश के कई हिस्सों में हिंसा फैलाने की बात कही है। 

वीडियो 19 जुलाई को लाहौर से सामने आया, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को परेशान कर दिया। इस वीडियो में हमजा ने भारत और चीन के बीच डोकलाम क्षेत्र में चल रही तनातनी का फायदा उठाते हुए भारत में आतंक फैलाने की बात कही है। 
विज्ञापन


हमजा ने जारी क्लिप में कहा कि हम सिक्किम में लड़ेंगे, भूटान में लड़ेंगे, दार्जिलिंग में लड़ेंगे और श्रीनगर में लड़ेंगे। हाल के दिनों में सुरक्षा एजेंसियों ने कई आतंकियों को चिह्नित किया है, लेकिन अमीर हमजा का यह वीडियो गृह मंत्रालय के कानों में घंटी की तरह बजा। दरअसल, जनवरी 2017 में लश्कर चीफ हाफिज सईद को नजरबंद किए जाने के बाद हमजा पहली बार जनता के सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

26/11 हमले में भी है आरोपी

Lashkar co-founder praises China, provoking jihadis for wage war within India

इस वीडियो में हमजा ने चीन की प्रशंसा भी की है। वीडियो में हमजा बोल रहा है कि अगर भारत चीन से लड़ने के लिए अपनी सेना भूटान में भेज सकता है तो पाकिस्तान के साथ चीनी सैनिक भी श्रीनगर में प्रवेश कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि अमीर हमजा को 2012 में अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया। साथ ही भारत को भी इसकी तलाश है, हमजा नवंबर 2008 में हुए मुंबई हमले का आरोपी है। उस आतंकी हमले में 160 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 300 लोग घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed